शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

राजकीय उच्च विद्यालय तेजली में ऍनसीसी द्वारा पौधारोपण

शहीद प्रमिन्द्र सिंह राजकीय उच्च विद्यालय तेजली, यमुनानगर में १५ सितम्बर को १४ हरियाणा बटालियन ऍनसीसी की ओर से कमांडिग ऑफीसर कर्नल ताराचन्द जी के मार्गदर्शन में सूबेदार राकेश कुमार, नायक सलिन्द्र सिंह जी तथा हवलदार जोगेन्द्र सिंह जी ने ऍनसीसी के कैडेट लेकर स्कूल एवं गाँव में लगभग ३०० पौधे लगवाए।
GHS Tejli_Tree Plantation_1
स्कूल के ऍनसीसी ऑफीसर श्री उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि स्कूल की ऍनसीसी यूनिट की ओर से स्कूल प्रांगण में मुख्याध्यापक श्री जगमोहन जी ने आंवले का, सूबेदार राकेश कुमार ने अर्जुन का तथा सरपंज मोहनलाल ने ने नीम का पौधा लगाकर पौधारोपण की शुरुआत की। मुख्याध्यापक जी ने कहा कि ऍनसीसी में रहकर विद्यार्थी अनुशासन सीखते है तथा देश के लिए हर समय तैयार रहना भी सीखते है। ऍनसीसी में कैडेट का सर्वांगीण विकास होता है। लैफ्टीनेंट कर्नल जमीर अहमद खान ने सन्देश दिया कि आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता प्रकट हो रही है, यदि हम इस ग्लोबल वार्मिंग से बचना चाहते है तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने पड़ेंगे।
GHS Tejli_Tree Plantation_2
गणित अध्यापक श्रीश बेंजवाल ने कहा कि ऍनसीसी बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेती है तथा बच्चों के अन्दर अच्छे संस्कारों का निर्माण भी करती है। श्री उमेश प्रताप ने बताया कि स्कूल के लगभग ४०० बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा सभी स्टाफ सदस्य सर्वश्री बृजपाल राणा, बृजभूषण शास्त्री, सतीश कुमार, अशोक कुमार, हरिन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम गुलाटी, अंजू शर्मा, सीमा तंवर, शशि बाला, रमा एवं कैडेटों ने भी अपने-अपने हाथों से पौधे लगाए। अन्त में मुख्याध्यापक ने कहा कि हमें अपने घरों तथा गाँव में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
read more "राजकीय उच्च विद्यालय तेजली में ऍनसीसी द्वारा पौधारोपण"

मंगलवार, 13 सितंबर 2011

DAV College for Girls, Yamuna Nagar

- बिना द्रोण के ही हो रहे अर्जुन तैयार-
- गरिमा मलिक स्कवॉयड शिविर में लेगी भाग-
- सोनिया प्री नेशनल शिविर का बनेगी हिस्सा-


यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में बिना द्रोण के अर्जुन तैयार हो रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि शुटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं की उपलब्ध्यिां यह बयां कर रही है। कालेज की छात्रा गरिमा मलिक (पिस्टल शुटर) २८ सितंबर से छह अक्टूबर तक पुणे में आयोजित स्कवॉयड शिविर (इंटरनेशन में जाने से पहले की ट्रायल) में भाग लेने जा रही है। जबकि सोनिया राजपूत (राइफल शुटर) अहमदाबाद में ११ से २१ अक्टूबर तक आयोजित प्री नेशनल शिविर का हिस्सा बनेगी। तीनों खिलाडिय़ों की मानें तो इस गेम में आगे बढऩे के लिए उन्होंने बिना द्रोण के ही बुलंदियों को छूआ है। उन्हें उम्मीद है कि डीएवी गल्र्स कालेज में १४ व १५ सितंबर को आयोजित इंटर कालेज शुटिंग चैंपियनशिप में बेस्ट परफोर्म करेंगी।
बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा गरिमा ने बताया कि उसने वर्ष २०१० में फरीदाबाद में आयोजित इंटर स्कूल नेशनल शुटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, नवंबर २०१० में गवाहटी में आयोजित जीवी मावलंकर शुटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, अक्टूबर २०१० में फरीदाबाद में आयोजित स्टेट शुटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। गरिमा की मानें तो शुरू में तो उसने शौक के तौर पर शुटिंग करनी शुरू की थी। लेकिन जब उसका इस खेल में रूचि बढ़ गई, तो उसने ज्यादा से ज्यादा समय इस खेल को देना शुरू कर दिया। गरिमा ने बताया कि स्कूल लेवल पर थोड़ा बहुत सीखाया गया है।
बीए-प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया राजपूत ने बताया कि अगस्त २०११ में दिल्ली में आयोजित हरियाणा स्टेट शुटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। स्कूल लेवल पर स्टेट में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही शूटर बनाना चाहती थी। यही वजह है कि वह रोजाना ६ से ७ घंटे प्रैक्टिस करती है। उसे उम्मीद है कि वह अहमदाबाद में आयोजित शिवर में बेस्ट परफोरमेंस देगी और नेशनल में चयनित होकर लौटेगी।
बहुत महंगा है गेम-
शूटिंग में कैरियर बनाना इतना आसान नहीं है, जितना की लोग समझते है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि खेल बहुत महंगा है। क्योंकि इस खेल के लिए शुटिंग रेंज का होना बेहद जरुरी है। इसके अलावा प्रैक्टिस के लिए रोजना वैपन, टारगेट और पैलेट्स (गोलियां) की जरुरत होती है। यही वजह है कि आम घरों के बच्चें इस खेल में कैरियर बनाने से कतरा हैं। डीएवी गल्र्स कालेज के खेल विभाग की अध्यक्षा विभा गुप्ता ने बताया कि कालेज में शूटिंग की प्रेक्टिस करने वाली खिलाडिय़ों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि १० मीटर एयर राइफल के लिए एक विशेष प्रकार की डे्रस की जरुरत पड़ती है। जिसे कालेज ने किराए पर लेकर खिलाडिय़ों को मुहैया करवाया है।
सरकार दें ध्यान-
सारिका, नवनीत, सोनिया, सुजाता, गरिमा, सोनिया राजपूत, पारुल का कहना है कि सरकार को इस खेल की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि छात्राएं इस क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकें। अगर इस खेल के जिला स्तर पर कोचिज उपलब्ध होंगे, तो उन्हें सिखने में ज्यादा मदद मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इस खेल की शूटिंग रेंज का भी प्रदेश में अभाव है। प्रदेश में तीन-चार जिलों में ही शूटिंग रेंज है। यह भी वजह है कि इस खेल को ज्यादा बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।
read more "DAV College for Girls, Yamuna Nagar"

सोमवार, 12 सितंबर 2011

एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन

यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में गांधी स्टडी सेंटर की ओर से एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के गांधी स्टडी सेंटर के एसोसिएट प्रोफेसर डा. मुनीष शर्मा मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने की। मौके पर गांधी स्टडी सेंटर के कनवीनर एवं एसोसिएट प्रोफेसर मलकीत सिंह भी उपस्थित रहे।

डा. शर्मा ने रिलेवेंस ऑफ गांधीयन फिलोस्फी आन पीस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ९/११ अमेरिका में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में गांधी जी की शांति व अहिंसा की नीतियों के महत्व को उजागर किया। अमेरिका द्वारा आंतकवादियों को पकडऩे के लिए किए जा रहे अरबों डॉलरों के खर्चे की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह पैसा विश्व में विकास के लिए खर्च किया जाता, तो विश्व में आंतकवाद की समस्या जड़ से खतम हो सकती थी। आंतकवाद की समस्या धर्म से संबंधित नहीं है, बल्कि इसकी ज्यादातर जड़ें सामाजिक समस्या व गरीबी में पाई जाती है। अगर शिक्षा के जरिए मानव चेतना को जगाने की कौशिश की जाए, तो आने वाले दिनों में आंतकवाद, हिंसा जैसी समस्याएं खतम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा वल्र्ड टे्रड सेंटर पर हुए हमले के विडियो अभी तक रिलिज नहीं किए गए। जो वल्र्ड टे्रड सेंटर पर हुए हमले में आतंकवादी हाथ होने पर शंका खड़ी करते हैं। दूसरा अमेरिका द्वारा आंतकवादियों को पकडऩे के लिए चलाया गया अभियान आंतकवाद से ज्यादा अमेरिका की तेल अर्थव्यवस्था के हित में ज्यादा है। अमेरिका शस्त्रों व सेनाओं के बल पर जिस विश्व शांति की बात कर रहा है, वो वास्तव में शांति नहीं है। क्योंकि शांति और अहिंसा व्यक्ति के सीधे विरोध की जगह उसके मन में प्रवेश करती है।
डा. शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने शंाति का असल मार्ग व्यक्ति के मन पर काबू पाने या उसे प्यार से बदलने को दर्शाया है। जो कि एक स्थाई शांति के लिए जरुरी है। उन्होंने यह भी बताया कि ११ सिंतबर १९०६ के दिन ही गांधी जी ने सत्याग्रह के जरिए विश्व में स्थाई रुप में शांति स्थापित करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। इसलिए  ११ सितंबर के बाद हो रही हिंसा और विश्व शांति को समाप्त करने के लिए गांधी जी के विश्व शांति के बारे में प्रकट किए गए विचारों का विशेष महत्व है। डा. शर्मा ने स्लाइड के माध्यम से अमेरिकी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। गांधी स्टडी सेंटर कनवीनर एसोसिएट प्रोफेसर मलकीत सिंह ने डा. मुनीष शर्मा का आभार व्यक्त किया। मौके पर शिखा सैनी, डा. शालिनी शर्मा, राजीव कुमार, मंदीप कौर, नैंसी सैनी उपस्थित रहे।

read more "एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन"

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

दिया बनी डीएवी कालेज रोट्रेक्ट क्लब की प्रेजीडेंट




यमुनानगर। शुक्रवार को डीएवी गल्र्स कालेज में रोट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारियों का चुनाव रोटरी क्लब प्रेजीडेंट अतुल गुप्ता के देखरेख में हुआ। बीए अंतिम वर्ष की छात्रा दिया को डीएवी कालेज रोटे्रक्ट क्लब की प्रेजीडेंट नियुक्त किया गया है। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुरभि को वाइस प्रेजीडेंट चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की को-ओडिनेटर आभा खेतरपाल ने की।
रोटेरियन अतुल गुप्ता ने कहा कि कालेज स्तर पर बनाया गया रोटे्रक्ट क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारना है। इसके अलावा उन्हें समाज की समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराना है। क्लब के जरिए छात्राएं लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा समय-समय पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम चलाई जाती है। ताकि लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता आए। रोटरी कम्यूनिटी सर्विसिज इंचार्ज संगीता सिंघल ने कहा कि वह क्लब के साथ कालेज टाइम से जुड़ी हुई है। यही वजह है कि वह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेती हैं। रोटे्रक्ट क्लब की को-ओडिनेटर आभा खेतरपाल ने बताया कि इस वर्ष छात्राओं को हेल्थ अवेयरनेस, किशोर अवस्था में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, खान-पान से होने वाली बीमारियां, सफाई इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। क्लब के पदाधिकारी व सदस्य पोलियो ड्राप कैंपेन में भाग लेकर जनसेवा करती हैं। उन्होंने बताया कि बीए अंतिम वर्ष की दिया को प्रेजीडेंट, बीए द्वितीय वर्ष की सुरभि को वाइस प्रेजीडेंट, बीए अंतिम वर्ष की जैसमीन को सेके्रटरी, बीए द्वितीय वर्ष की शिल्पी को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया। बीए अंतिम वर्ष की गुंजन को कम्यूनिटी सर्विसिज क्लब की डायरेक्टर नियुक्त किया गया। जबकि पल्लवी, ईशा, आंचल व जगजीत को इसमें शामिल किया गया। बीए अंतिम वर्ष की कशिश को एडिटर नियुक्त किया गया तथा आरती को कोषाध्यक्ष चुना गया। रोटेरियन क्लब में पिंकी, सोनिया, जसमीत, भावना, दिव्या, पूजा, स्वीटी, रूचि कृष्णा, मंजू, मंजीत, संदीप, शिवानी, आरती, अलका, कमल व करिश्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। चुने गए सभी प्रतिनिधियों को रोटरी कम्यूनिटी सर्विसिज इंचार्ज संगीता सिंघल ने बैचिज लगाकर सम्मानित किया। मौके पर रोटरी क्लब यमुनानगर के प्रेजीडेंट रोटेरियन अतुल गुप्ता, वाइस प्रेजीडेंट अनिल कुमार, एडीटर संजय पाहुजा, विकास कुमार, सुमेर चंद उपस्थित रहे। 
read more "दिया बनी डीएवी कालेज रोट्रेक्ट क्लब की प्रेजीडेंट"

बुधवार, 7 सितंबर 2011

रक्तदान कैम्प के उपलक्ष्य मे एक जनजागरण रैली Blood Donation camp



रक्तदान कैम्प के उपलक्ष्य मे एक जनजागरण रैली Blood Donation camp

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर मे 13 सितम्बर को होने वाले रक्तदान कैम्प के उपलक्ष्य मे एक जनजागरण रैली निकाली गयी. विद्यालय के स्वयंसेवकों एवं कल्ब सदस्यों ने रक्तदान कैम्प जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर घर जा कर ग्रामीणों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया .
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री साहिब सिंह श्योराण ने सबको सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान बहुत महत्वपूर्ण है रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं.
विज्ञान अध्यापक दर्शन लाल ने कहा कि देशभर में रक्तदान हेतु रेडक्रास, नाको, ब्लडबैंक जैसी कई संस्थाएँ लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है परंतु इनके प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएँगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे.
श्री संजय शर्मा जी ने बच्चों को बताया कि लाल रंग का यह तरल ऊतक हमारा जीवन-आधार है शरीर की लाखों-करोड़ों कोशिकाओं को आक्सीजन तथा पचा-पचाया भोजन पहुँचा कर यह उनके ऊर्जा-स्तर को बनाए रखने से लेकर भरण-पोषण की ज़िम्मेदारी उठाता है। उन कोशिकाओं से कार्बन-डाई-ऑक्साइड तथा यूरिया जैसे विषैली गैसों एवं रसायनों को निकालने के कार्य में भी यह लगा रहता है। बीमारी पैदा करने वाले कीटाणुओं से तो यह लगातार लड़ता रहता है और उनके विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है
रक्तदानियों का नामंकन करते अध्यापक 
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मुकेश रोहिल ने बताया कि  स्वयंसेवकों एवं कल्ब सदस्य अपना पूरा प्रयास लगा देंगे और 200 यूनिट रक्त एकत्र करके अपना समाज के प्रति दायित्व निभाएंगे.
सुनील कुमार जी ने बताया कि उनको अपने परिवार से बाल्यकाल से ही रक्त दान संस्कार मिले है उनके पिता  श्री शेर सिंह जी 73 बार के रक्तदानी है और बिलकुल स्वस्थ हैं.     
इस अवसर पर संजय शर्मा, रविन्द्र कुमार, संदीप, संजीव, सुनील कुमार,दर्शन लाल, मुकेश रोहिल, मनोहर लाल, अमित कश्यप, सुनीता रानी, लवलीन कौर आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा.           

प्रस्तुति:- इमली इको क्लब रा.व.मा.वि.अलाहर,जिला यमुना नगर हरियाणा
द्वारा--दर्शन लाल बवेजा(विज्ञान अध्यापक)

read more "रक्तदान कैम्प के उपलक्ष्य मे एक जनजागरण रैली Blood Donation camp"

मंगलवार, 6 सितंबर 2011

डीएवी कालेज में स्टूडेंट्स व कल्चरल काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव

-स्टूडेंट्स काउंसिल की प्रेजिडेंट बनी पूजा-
-सवि मगो को चुना गया कल्चरल काउंसिल प्रेजिडेंट-




यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में स्टूडेंट्स व कल्चरल काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य की देखरेख में हुआ। सभी क्लासिज के सीआर (क्लास रिपे्रजंटेटिव) ने अपने मतों का प्रयोग कर प्रतिनिधियों का चुनाव किया। बी-कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा को स्टूडेंट्स काउंसिल का प्रेजिडेंट चुना किया गया। जबकि बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की छात्रा सवि मगो कल्चरल काउंसिल की प्रेजिडेंट बनी। कालेज प्रिंसिपल ने दोनों काउंसिल के पदाधिकारियों को बैचिज लगाकर सम्मानित किया।
डा. आर्य ने कहा कि कालेज में छात्राओं को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर देने की कौशिश की जाती है। यही वजह है कि कालेज का नाम हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे देश में है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खुद की पहचान बनाए। ताकि वे कालेज व अभिभवकों का नाम रोशन कर सकें। डा. आर्य ने कहा कि छात्राएं स्टूडेंट्स काउंसिल के प्रेजिडेंट के जरिए अपनी समस्याएं उनके समक्ष रख सकती है। ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान किया जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रेजिडेंट का दायित्व है कि वह समय-समय पर छात्राओं को कालेज के रूल्स के बारे में अवगत कराएं तथा उनसे अनुशासन में रहने का आह्वान करें। किसी भी स्टूडेंट के प्रति भेदभाव का व्यवहार न किया जाए। सभी क्लासिज के सीआर ने अपने मतों का प्रयोग कर बी-कॉम अंतिम वर्ष की पूजा को स्टूडेंट काउंंसिल का प्रेजिडेंट चुना। जबकि आर्ट फैक्लटी से बीए अंतिम वर्ष की शालू, कॉमर्स फैक्लटी से बी-कॉम द्वितीय वर्ष की सोनम व साइंस फैक्लटी से बीएससी फैशन डिजाइनिंग द्वितीय वर्ष की प्रियंका मलिक को वाइस प्रेजिडेंट चुना गया। आर्ट फैक्लटी से एमए फाइनल ईयर की मोनिका, कॉमर्स फैक्लटी से बी-कॉम द्वितीय वर्ष की कृतिका, साइंस फैक्लटी से एमएससी अंतिम वर्ष की ज्योत्सना को सेक्रेटरी चुना गया। ज्चाइंट सेक्रेटरी पद पर आर्ट फैक्लटी से बीए द्वितीय वर्ष इक्नोमिक्स ऑनर्स की दिपाली, साइंस फैक्लटी से बीएससी प्रथम वर्ष की वर्षा कौशिक व कॉमर्स फैक्लटी से रिया को चुना गया। स्टूडेंट्स काउंसिल प्रेजिडेंट पूजा ने कहा कि कालेज की छात्राओं ने उसे जो जिम्मेदारी दी है, वह ईमानदारी से उनका निर्वहन करेगी। मौके पर दिव्या त्रिपाठी, रवि बाटला, किरण, विवेक नरुला उपस्थित रहीं।
-सवि मगो बनी कल्चरल काउंसिल प्रेजिडेंट-
कल्चरल काउंसलिंग में बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की छात्रा सवि मगो को प्रेजिडेंटचुना गया। जबकि बीएससी फैशन डिजाइनिंग की प्रियंका को वाइस प्रेजिडेंट, बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की कृति शर्मा को सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। बी-कॉम सेकेंड ईयर की डोली को ज्वाइंट सेके्रटरी नियुक्त किया गया। दिशा त्यागी, तरुण, मल्लिका, उषा, नेहा राणा, सुखमन, तरनजोत, सोनिया, दिव्या, अनु शर्मा, हर्षा, शिवानी कांबोज, तवनीत, शालू, अंजू, किरन को सदस्य नियुक्त किया। कल्चरल काउसिंल को-ओडिनेटर एवं संगीत विभागाध्यक्षा डा. नीता द्विवेदी ने कहा कि कालेज की छात्राएं कल्चरल में राष्ट्रीय स्तर पर कालेज का नाम रोशन कर चुकी है। जो कि कालेज के लिए गर्व की बात है। सवि मगो ने कहा कि उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।
read more "डीएवी कालेज में स्टूडेंट्स व कल्चरल काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव"

शनिवार, 3 सितंबर 2011

Talent Show in DAV College for Girls : Day 2







यमुनानगर। डीएवी गल्र्स कालेज में चल रहे टैलेंट शो के दूसरे दिन सोलो डांस, ग्रुप डांस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कालेज प्र्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. आर्य ने कहा कि स्टेज पर परफोरमेंस करने से हमारी हिचक दूर होती है। इसके अलावा व्यक्तित्व निखर आता है। उन्होंने छात्राओं ंसे आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता मेें जीत व हार की चिंता किए बैगर भाग लें। क्योंकि हार व जीत उतना मायने नहीं रखती, जितना की भाग लेना। उन्होंने कहा कि कालेज छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें मंच प्रदान करता है। इस कालेज की छात्राओं ने नेशनल लेवल पर कालेज का नाम रोशन किया है। शनिवार को हुई सोलो डांस, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सैंकड़ों छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।  प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने क्लासिकल, हिंदी, हरियाणवी व वेस्टर्न सांग पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कल्चरल को-ओडिनेटर और संगीत विभाग की अध्यक्षा नीता द्विवेदी ने बताया कि सोलो डांस में ४५ प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि सात समूहों ने ग्रुप परफोरमेंस दी। इस दौरान डा. गुरशरण कौर, नागेंद्र कुमार, चारू, शालू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। जिनसे छह राउंड्स में जनरल नॉलेज, राजनीति, खेल, विज्ञान, हिंदी व अन्य विषयों में प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता के दौरान डा. नीना बजाज, कृतिका, मोनिका, मोना व सोनिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
फैशन शो में छात्रााओं ने बांधा समां-टैलेंट शो के दौरान हुए फैशन शो में बीएससी फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने मॉडलिंग कर समां बांध दिया। छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक कर खूब तालियां बटौरी। फैशन डिजाइनिंग विभाग की लेक्चरर डोली लांबा, पारूल गांधी, कंचन मदान, नीतू व पायल शर्मा ने बताया कि मॉडलिंग के लिए छात्राएं पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत कर रही थी। छात्राओं ने स्वयं तैयार किए परिधान पहन कर मॉडलिंग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों में कोनफिडेंस बढ़ता है। उन्होंने बताया कि शो के दौरान साड़ी, सुट्स व वेस्टर्न डे्रस का एक-एक राउंड हुआ। वहीं एफडी विभाग की छात्रा प्रियंका मलिक, सुमन, हर्षा, निधि, इति, पलक व सुखमन व सिंपी ने कहा कि उन्हें इस शो की तैयार महज १० दिनों में की है। हालांकि पिछले साल उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैशन शो में भाग लिया था। लेकिन इस बार भाग लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस प्रकार रहा परिणाम-सोलो डांस में एम-कॉम अंतिम वर्ष की रिचा ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की तरनजोत व बीए प्रथम वर्ष की अनुराधा ने संयुक्त रुप से दूसरा तथा पीजी डिप्लोमा की नेहा व बीए प्रथम वर्ष की महक ने तीसरा स्थान अर्जित किया। जबकि बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की सवि मगो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। ग्रुप डांस में पायल ग्रुप ने पहला स्थान अर्जित किया। जबकि रूमप मलिक व आंचल गु्रप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ई ने पहला तथा टीम ए व डी ने संयुक्त रुप से दूसरा स्थान अर्जित किया।
read more "Talent Show in DAV College for Girls : Day 2"

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

डीएवी में टेलेंट शो



- मिमि·्री में सवि मगो ने मारी बाजी
- गायन प्रतियोगिता में
   तरुणप्रीत रही अव्वल-
- प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ·े पहले
   दिन छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा-
ÇUè°ßè »Ëâü ·¤æÜðÁ ×ð´ àæé·ý¤ßæÚU ·¤æð Îæð çÎßâèØ ÂýçÌÖæ ¹æðÁ ÂýçÌØæðç»Ìæ ·¤æ àæéÖæÚ´UÖ ·¤æÜðÁ çÂý´çâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü Ùð ç·¤ØæÐ ÂýçÌØæðç»Ìæ ·ð¤ ÂãUÜð çÎÙ âæðÜæð »æØÙ, ßæÎ÷Ø Ø´˜æ, ç×ç×·ý¤è, ׿ðÙæð °ç€Å´» ß Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ ·¤æ ¥æØæðÁÙ ãéU¥æÐ çÁâ×ð´ âñ´·¤Ç¸æð´ ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð Öæ» çÜØæÐ
ÇUæ. ¥æØü Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ·¤æÜðÁ ·¤æ ×´¿ ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð ¥ÂÙè ÂýçÌÖæ çÙ¹æÚUÙð ·ð¤ çܰ ¥ßâÚU ÂýÎæÙ ·¤ÚUÌæ ãñUÐ ãUÚU ç·¤âè ×ð´ ·¤æð§üU Ù ·¤æð§üU ÅñUÜð´ÅU ÀéÂæ ãéU¥æ ãñU, ÕàæÌðü ©Uâð çÙ¹æÚUÙð ·ð¤ ÁL¤ÚUÌ ãñUÐ ©U‹ãUæð´Ùð ÀUæ˜ææ¥æð´ âð ¥æuUæÙ ç·¤Øæ ç·¤ ßð §Uâ Âý·¤æÚU ·ð¤ ¥æØæðÁÙæð´ ×ð´ ÕɸU¿É¸U ·¤ÚU Öæ» Üð´ ¥æñÚU ¥ÂÙè ÂýçÌÖæ ·¤æ ÂýÎàæüÙ ·¤ÚÔ´UÐ Ìæç·¤ ©Uâð ÚUæ’Ø ß ÚUæcÅþUèØ SÌÚU Ì·¤ ©UÖæÚUæ Áæ â·ð´¤Ð ·¤æØü·ý¤× ·ð¤ ÎæñÚUæÙ ¥æðçÇUÅUæðçÚUØ× ×ð´ âæðÜæð »æØÙ, ßæÎ÷Ø Ø´˜æ, ç×ç×·ý¤è ß ×æðÙæð °ç€Å´» ÂýçÌØæðç»Ìæ ãéU§üUÐ ÁÕç·¤ ¥æðçÇUØæð çßÁéßÜ M¤× ×ð´ Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ ãéU§üUÐ âæðÜæð »æØÙ ÂýçÌØæðç»Ìæ ×ð´ 58, ßæÎ÷Ø Ø´˜æ ÂýçÌØæðç»·¤Ìæ ×ð´ 14 ÌÍæ ç×ç×·ý¤è ×ð´ 7 ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð Öæ» çÜØæÐ ÁÕç·¤ Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ 63 ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð Öæ» çÜØæÐ âæðÜæð »æØÙ ÂýçÌØæðç»Ìæ ·ð¤ ÎæñÚUæÙ ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð ´ÁæÕè, çã´UÎè, €Üæçâ·¤Ü, »ÊæÜ ß ÖÁÙ ÂýSÌéÌ ·¤ÚU âÖè ·¤æ ×Ù ×æðãU çÜØæÐ Õè° ×æòâ ·¤ ØêçÙ·ð¤àæÙ çmÌèØ ßáü ·¤è ÀUæ˜ææ çÂýØæ Ùð ×Ù €Øê´ ÕãU·¤æ, ÚÔU ÕãU·¤æ ¥æŠæè ÚUæÌ ·¤æð »èÌ ÂýSÌéÌ ·¤ÚU ¹éÕ ÌæçÜØæ´ ÕÅUæñÚUèÐ ÁÕç·¤ Õè° çmÌèØ ßáü ·¤è ÀUæ˜ææ àßðÌæ Ùð °ð ×ðÚUè çÁ´Î»è Ìé ×ðÚÔU âæÍ ãñU, Õèâè° çmÌèØ ßáü ·¤è ÀUæ˜ææ ÌL¤‡æÂýèÌ Ùð Øð ãUæñ´âÜð ·ñ¤âð M¤·ð¤, Õè° ¥´çÌ× ßáü ·¤è ÀUæ˜ææ ÂæØÜ Ùð °ðâð Îðàæ ãñU ×ðÚUæ »èÌ ÂýSÌéÌ ·¤ÚU â׿´ Õæ´Šæ çÎØæÐ ·¤æØü·ý¤× ·ð¤ ÎæñÚUæÙ ¥ÍüàææS˜æ çßÖæ» ·¤è Üð€¿ÚUÚU çÚUÌê ·´¤», ¥æ´¿Ü ×ðãUÌæ ß sê×Ù ÚUæ§UÅ÷Uâ çßÖæ» ·¤è ×´Îè ·¤æñÚU Ùð çÙ‡ææüØ·¤ ×´ÇUÜ ·¤è Öêç×·¤æ çÙÖæ§üUÐ ×´¿ â´¿æÜ·¤ SÅêUÇð´UÅ÷Uâ ·¤Ë¿ÚUÜ ·¤æ©´UâçÜ´» ¥ŠØÿæ Õè° ×æòâ ·¤ ØêçÙ·ð¤àæÙ ¥´çÌ× ßáü ·¤è ÀUæ˜ææ âçß ×»æð Ùð ç·¤ØæÐ ·¤æØü·ý¤× ·¤æð âÈ¤Ü ÕÙæÙð ×ð´ ·¤Ë¿ÚUÜ ·¤æð-¥æðçÇUÙðÅUÚU °ß´ â´»èÌ çßÖæ»æŠØÿæ ÇUæ. ÙèÌæ çmßðÎè ß ÇUæ. »éÚUàæÚU‡æ ·¤æñÚU Ùð âãUØæð» çÎØæÐ
Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ ×ð´ ÀUæØæ ÖýCUæ¿æÚU ·¤æ ×égæ-
¥æðçÇUØæð çßÁéßÜ M¤× ×ð´ ¥æØæðçÁÌ Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ ·ð¤ ÎæñÚUæÙ ¥çŠæ·¤æ´àæ ÂýçÌÖæç»Øæð´ Ùð ÖýCUæ¿æÚU ·ð¤ ×égð ÂÚU ¥ÂÙð çß¿æÚU ÃØQ¤ ç·¤°Ð Öæá‡æ ·ð¤ ÁçÚU° ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ÁÕ Ì·¤ ÖýCUæ¿æÚU ·¤æð ÁǸ âð ¹Ì× ÙãUè´ ç·¤Øæ Áæ°»æ, ÌÕ Ì·¤ Îðàæ ·¤æ çß·¤æâ ç·¤âè Öè âêÚUÌ ×ð´ â´Öß ÙãUè´ ãñUÐ ©U‹ãUæð´Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ÖýCUæ¿æÚU ·¤è ßÁãU âð Îðàæ ·¤è ÁǸ𴠹æð¹Üè ãUæðÌè Áæ ÚUãUè ãñÐ §Uâçܰ ãU× âÖè ·¤æ ÎæçØˆß ãñU ç·¤ Îðàæ ·¤æð çß·¤çâÌ Ÿæð‡æè ×ð´ ¹Ç¸æ ·¤ÚUÙð ·ð¤ çܰ ãU×ð´ ¥æ»ð ¥æÙæ ãUæð»æÐ ÌÖè Îðàæ ÌÚU€·¤è ·ð¤ ÚUæSÌð ÂÚU ¥»ýâÚU ãUæð â·¤Ìæ ãñUÐ §Uâ·ð¤ ¥Üæßæ ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð Öýê‡æ ãUˆØæ Áñâè âæ×æçÁ·¤ ·é¤ÚUèçÌ ÂÚU Öè Öæá‡æ ·ð¤ ÁçÚU° ·¤ÚUæÚUæ ÃØ´»÷Ø ç·¤ØæÐ ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð ÂØæüßÚU‡æ Áñâð »´ÖèÚU çßáØ ÂÚU Öè ¥ÂÙð çß¿æÚU ÂýSÌéÌ ç·¤°Ð çÁâ·¤è çÙ‡ææüØ·¤ ×´ÇUÜ ×ð´ àææç×Ü ÇUæ. çßàßÂýÖæ, ÇUæ. §´UÎýê ÙæÚ´U» ß ÚUèÅUæ çâ´ãU Ùð Öè ÌæÚUèȤ ·¤èÐ
§Uâ Âý·¤æÚU ÚUãUæ ÂçÚU‡ææ×-
»æØÙ ÂýçÌØæðç»Ìæ ×ð´ Õèâè° çmÌèØ ßáü ·¤è ÌL¤‡æÂýèÌ Ùð ÂãUÜæ, Õè°ââè çmÌèØ ßáü ·¤è ÚÔUÙê ß Õè°ââè ¥´çÌ× ßáü ·¤è ¥´ç·¤Ìæ  Ùð ÎêâÚUæ ÌÍæ Õè° ¥´çÌ× ßáü ·¤è ÙðãUæ ß °×° Ȥæ§UÙÜ ·¤è âæðçÙØæ Ùð ÌèâÚUæ  SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤ØæÐ Õè° ×æòâ ·¤ ØêçÙ·ð¤àæÙ ¥´çÌ× ßáü ·¤è âçß ×»æð ·¤æð âæ´ˆßÙæ ÂéÚUS·¤æÚU ÂýÎæÙ ç·¤Øæ »ØæÐ ç×ç×·ý¤è ×ð´ âçß Ùð ÂãUÜæ SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤ØæÐ ×æðÙæð °ç€Å´U» ×ð´ ÂýðÚU‡ææ Ùð ÕæÁè ׿ÚUèÐ Öæá‡æ ÂýçÌØæðç»Ìæ ×ð´ Õè°ââè ÂýÍ× ßáü ·¤è »éÚUÜèÙ Ùð ÂãUÜæ, Õè°ââè ÂýÍ× ßáü ÕæØæðÅðU·¤ ·¤è âéÚUçÖ Ùð ÎêâÚUæ ÌÍæ Õè°ââè ¥´çÌ× ßáü ·¤è âæðÙæÜè Ùð ÌèâÚUæ SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤ØæÐ Õè-·¤æò× çmÌèØ ßáü ·¤è âé·ë¤çÌ ß Õè° ¥´çÌ× ßáü ·¤è ÌæÚUæßÌè ·¤æð âæ´ˆßÙæ ÂéÚUS·¤æÚU ÂýÎæÙ ç·¤Øæ »ØæÐ ·¤çßÌæ ÂæÀU ×ð´ Õè°ââè ·´¤ŒØêÅUÚU âæ§´Uâ ¥´çÌ× ßáü ·¤è ’ØæðçÌ ¿æñãUæÙ Ùð ÂãUÜæ, Èñ¤àæÙ çÇUÁæ§UçÙ´» ·¤è âæðçÙØæ àæ×æü Ùð ÎêâÚUæ ÌÍæ Õè°ââè çmÌèØ ßáü ·¤è §UçÌ ß çÙÎðüàæ ·¤æ´ÕæðÁ Ùð ÌèâÚUæ SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤ØæÐ àßðÌæ ·¤æð â´ˆßÙæ ÂéÚUS·¤æÚU ÂýÎæÙ ç·¤Øæ »ØæÐ
read more "डीएवी में टेलेंट शो"

बुधवार, 24 अगस्त 2011