Parmesh Tyagi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Parmesh Tyagi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 जून 2012

बच्चों ने पापा के लिए बनाई चॉकलेट : फादर डे पर देंगे गिफ्ट

डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर में चल रहे समर कैंप के दौरान शुक्रवार को नन्हें मुन्ने बच्चों को फादर डे के लिए इन्सटेंट चॉकलेट बनानी सिखाई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं डांस क्लास में बच्चों ने चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को गीत पर जमकर ठूमके लगाए। जबकि छोटे बच्चों को बॉर्बी गल्र्स के सांग पर थिरकते देखा गया।
समर कैंप की को-ओडिनेटर वंदना पाहूजा व डोली लांबा ने बताया कि आर्ट एंड क्राफ क्लास में बच्चों ने डिस्पोजेबल प्लेट, ग्लास और ऊन की सहायता से स्पेस शीप (आंतरिक्ष जहाज) बनाना सिखाया गया। इसके बाद उन्हें आंतरिक्ष में जाने की विधि विस्तार से बताई गई, जिससे बच्चों का ज्ञानवृद्र्धन हुआ। बच्चों को फादर डे के लिए इन्सटेंट चॉकलेट बनानी सिखाई गई। जिसमें उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने चॉकलेट पाउडर, मिल्क पाउडर, अमूल बटर, चीनी, क्रंची वेफर्स मिक्स करके चॉकलेट तैयार की। चॉकलेट तैयार होने के उपरांत बच्चें उसे पापा के लिए अपने घर ले गए, ताकि १० जून को फादर डे पर वे उसे पापा को गिफ्ट कर सकें। समर कैंप में लड़कियों को नेल आर्ट के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें उन्हें नेल पेंट में लड़कियों ने ग्लीटर्स और सिरोसकी के साथ नेल्स को सजाया। आट्र एंड क्राफ्ट की क्लास में बच्चों को स्टोन एक्टिविटी भी करवाई गई, जिसमें उन्हें पत्थर को पेंट के जरिए सजाना सिखाया गया, साथ ही उन्हें उस पत्थर को पेपरवेट की सेप दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को फै्रंडशिप बेंड्स बनाना सिखाया गया। ताकि वे आपस में मिलजुल कर रह सकें। इससे पूर्व बच्चों को दोस्ती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं डांस क्लास में बच्चों ने चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदी की चम्मच से चटनी चटाई गीत पर प्रैक्टिस की। जबकि छोटे बच्चों ने बॉर्बी डॉल व डिकाचिका गीत पर डांस किया। डांस टीचर उमा परासर ने बताया कि समर कैंप के अंतिम दिन २३ जून को डांस कंपीटिशन करवाया जाएगा। जिसके लिए बच्चों द्वारा रोजाना प्रैक्टिस की जा रही है। संतोष कामरा ने बताया कि शनिवार को बच्चों को कुरुक्षेत्र ट्रिप पर लेकर जाया जाएगा। जहां पर उन्हें कल्पना चावला प्लेनेटोरियम दिखाया जाएगा।  

read more "बच्चों ने पापा के लिए बनाई चॉकलेट : फादर डे पर देंगे गिफ्ट"

गुरुवार, 26 अप्रैल 2012

हिंदू गर्ल्‍ज कॉलेज में विदाई समारोह



 हिंदू गर्ल्‍ज कॉलेज प्रांगण में एमए इंग्लिश और एमए सोस: की प्रथम वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी। कॉलेज प्राचार्या श्रीमती उज्‍ज्‍वल शर्मा ने बच्‍चों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना करते हुए उन्‍हें आशीर्वाद दिया। 


read more "हिंदू गर्ल्‍ज कॉलेज में विदाई समारोह"

फिंगर प्रिंट टेस्ट से जान सकते हैं कैरियर

पर्सनैलिटी जन्मजात होती है, उसे विकसित तो किया जा सकता है, लेकिन बदला नहीं जा सकता। स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपनी रूची के मुताबिक ही कैरियर का चयन करें, ताकि बुलंदियों को छू सकें। उक्त शब्द डीएवी गल्र्स कालेज में वाणिज्य व प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में मैजिक ऑफ फिंगर टिप्स विषय पर आयोजित वर्कशाप के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ मल्टीपल इंटेलीजेंस टेस्ट हांगकांग की हरियाणा शाखा के डायरेक्टर रविंद्र पाल सिंह ने कहे। अध्यक्षता वाणिज्य विभागाध्यक्षा डा. सुरेंद्र कौर ने की।

रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक भारत में हर साल १४००० हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स सुसाइड कर लेते हैं। ८० प्रतिशत स्टूडेंट्स अंडर स्ट्रेस रहते हैं। इन सभी चीजों के लिए काफी हद तक पेरेंट्स जिम्मेदार हैं। क्योंकि अभिभावकों द्वारा बच्चों पर पढ़ाई व कैरियर को चुनने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हर बच्चे में अलग तरह की इंटेलीजेंस होती है, जिसमें वर्ड स्मार्ट, रीजनिंग स्मार्ट, पिक्चर स्मार्ट, बॉडी स्मार्ट, यूजिकल स्मार्ट, पीयूपल स्मार्ट, सेल्फ स्मार्ट व नेचर स्मार्ट शामिल है। इन सबका संबंध दिमाग के साथ होता है। इंटेलीजेंस के आधार पर ही कैरियर का चुनाव किया जाना चाहिए। डा. हार्वड गॉनर की थ्यूरी के मुताबिक फिंगर प्रिंट के जरिए किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में बताया जा सकता है, ताकि वह उसके हिसाब से कैरियर का चयन कर सकें। स्नातक के उपरांत ९९ प्रतिशत विद्यार्थी कैरियर का चुनाव सही प्रकार से नहीं कर पाते। अकसर देखा जाता है कि अधिकांश विद्यार्थी दोस्तों या फिर परिवार के लोगों के मुताबिक कैरियर का चुनाव करते हैं। जबकि वे अपनी आंतरिक पर्सनैलिटी को सही प्रकार से नहीं पहचान पाते। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद ही पर्सनैलिटी का पता चल सकता है। पर्सनैलिटी को पहचानने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों का फिंगर प्रिंट लिया जाता है, जिसे लैब में डी टेस्ट के बाद परिणाम पर पहुंचा जा सकता है।
चार प्रकार की होती है पर्सनैलिटी-
रविंद्र पाल ने बताया कि पर्सनैलिटी चार प्रकार की होती है। जिसमें डव, मोर, उल्लू व बाज शामिल है। उन्होंने बताया कि डव पर्सनैलिटी के लोग ज्यादा मेहनती व फ्रैंडली नेचर के होते हैं। जबकि मोर पर्सनैलिटी के लोगों को बातें करना ज्यादा अच्छा लगता है और वे रिस्क लेने से नहीं घबराते। उल्लू पर्सनैलिटी के लोगों में मैथेमेटिकल व तर्कसिद्धता होती है। जबकि बाज पर्सनैलिटी के लोग दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि पर्सनैलिटी को इंप्रूव तो किया जा सकता है, लेकिन बदला नहीं जा सकता। यह रिसर्च के जरिए प्रमाणित हो चुका है।
read more "फिंगर प्रिंट टेस्ट से जान सकते हैं कैरियर"

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

निजी स्कूलों में एबीसीडी सीखना हुआ महंगा

अभिभावकों से फीस, यूनिफार्म व किताबों के नाम पर हो रही वसुली

निजी स्कूलों में नन्हें बच्चों के लिए एबीसीडी सीखना एमए की पढ़ाई से ज्यादा महंगा हो गया है। निजी स्कूल संचालक प्री नर्सरी में दाखिले के नाम पर अभिभावकों से 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक फीस वसुल कर रहे हैं। इसमें यूनिफार्म, किताब तथा अन्य फंड शमिल नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि जब तक स्कूल संचालकों पर शिक्षा विभाग द्वारा शिकंजा नहीं कसा जाएगा, तब तक उनकी मनमानी यूं ही जारी रहेगी। 
यमुनानगर जिले में 250 से ज्यादा निजी स्कूल हैं, जिनमें इन दिनों प्री नर्सरी के दाखिले हो रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए एक स्कूल से दूसरे स्कूल में चक्कर काट रहे हैं। निजी स्कूल संचालक प्री नर्सरी में दाखिले के नाम पर अभिभावकों से 10 हजार से लेकर 50 हजार तक वसुल कर रहे हैं। जबकि एमए की एक साल की पढ़ाई करने में भी 5 से 8 हजार रुपए खर्च आता है। इससे साफ जाहिर है कि निजी स्कूलों में एबीसीडी सीखना एमए की पढ़ाई करने से कितना महंगा हो गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक निजी स्कूल के संचालक ने बताया कि उनके यहां प्री नर्सरी में दाखिले के लिए 20 हजार रुपए लिए जाते हैं। जबकि यूनिफार्म व किताबों का खर्च अलग से हैं। इसके सिक्योरिटी फंड, बिल्डिंग फंड व अन्य फंड का पैसा भी अलग से लिया जाता है। उन्होंने बताया कि दाखिला होने के बाद अगर कोई बच्चा स्कूल छोडक़र दूसरे स्कूल में जाना चाहता है, तो फीस रिफंड करने का प्रावधान नहीं है। 
डे्रस व किताबों के नाम पर लूट-
अभिभावक सुरेश कुमार, अनीता, सुषमा, नीति कौर व अश्वनी का कहना है कि निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से बच्चों की डे्रस व किताबों के नाम पर मोटी रकम वसुल रहे हैं। बच्चों की दो डे्रसिज की एवज में जहां 2000 रुपए लिए जा रहे हैं, वहीं किताबों के नाम पर 1500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक वसुले जा रहे हैं। इतना ही नहीं निजी स्कूल संचालक अभिभावकों को प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें थमा रहे हैं। जबकि शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूल संचालकों को हिदायत दी हुई है कि वे बच्चों को एनसीआरटी की ही किताबें पढऩे के लिए दें। 
नहीं की जाती सिक्योरिटी वापिस-
निजी स्कूल संचालक दाखिले के समय बच्चों से जो सिक्योरिटी लेते हैं,उसे बाद में वापिस नहीं किया जाता। अभिभावक विकास कुमार,विनोद कुमार व अजय कुमार ने बताया कि बच्चे के दाखिले के समय 1000 से लेकर 2000 रुपए तक सिक्योरिटी ली जा रही है। इतना ही नहीं जिस कक्षा में 30 से 40 बच्चें होने चाहिए, उसमें 60 से 70 बच्चें बिठाए जा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों को स्कूलों में कैसे पढ़ाया जा रहा है। 
______________________________________________________________________________
निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हुए हैं कि वे अपने यहां प्राइवेट पब्लिशर्स के स्थान पर एनसीआरटी की ही किताबें पढ़ाए। जिन स्कूल संचालकों ने अपने यहां पर प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें बेची हैं, उनकी लिस्ट मंगवाई जा रही है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकें - जगजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर। 
read more "निजी स्कूलों में एबीसीडी सीखना हुआ महंगा"

हवन यज्ञ से किया सत्र का शुभारं

जगाधरी। एसडी पब्लिक स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने पूर्णाहुति डाली। स्कूल प्रिंसिपल ऊषा शर्मा व मुख्याध्यापिका अनु धवन ने यज्ञ का श्री गणेश किया। पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित की। 
स्कूल प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का परिचायक है। इससे जहां वातावरण शुद्ध होता है,वहीं मनुष्य में सात्विक प्रवृतियां जागृत होती है। यज्ञ से हमें श्रेष्ठ कार्य करने की शक्ति तथा उत्साह प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्ता होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरूआत हवन यज्ञ से की जानी चाहिए, ताकि पूरा साल विद्यार्थियों में सुख समृद्धि बरकरार रहे। मौके पर प्रबंधन समिति सदस्य व सभी टीचर्स उपस्थित रहे। 

read more "हवन यज्ञ से किया सत्र का शुभारं"

शुक्रवार, 23 मार्च 2012

Swimming pool at DAV College for Girls

-ÉUæ§üU ·¤ÚUæðǸ ·¤è Üæ»Ì âð ÕÙð»æ çSßç×´» ÂéÜ-
-ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ©U ÂýŠææÙ Ùð ç·¤Øæ ©UÎ÷ƒææÅUÙ-

Ø×éÙæÙ»ÚUÐ ÇUè°ßè »Ëâü ·¤æÜðÁ ·ð¤ ×ñÎæÙ ×ð´ ÉU¸æ§üU ·¤ÚUæðǸ ·¤è Üæ»Ì âð çSßç×´» ÂéÜ ÕÙæØæ Áæ°»æÐ àæé·ý¤ßæÚU ·¤æð ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ·ð¤ ©UÂÂýŠææÙ ÂÎ÷ןæè °â·ð¤ â׿ Ùð çSßç×´» ÂéÜ ·¤æ Ȥ橴UÇðUàæÙ SÅUæðÙ SÍæçÂÌ ç·¤ØæÐ §Uââð Âêßü ´çÇUÌ ¥æ¿æØü Îæª¤ÎØæÜ àæ×æü Ùð çßçŠæßÌ M¤Â âð ßñçη¤ ×´˜ææð“ææÚU‡æ ·ð¤ âæÍ ãUßÙ Ø™æ â´Âóæ ·¤ÚUßæØæÐ ·¤æØü·ý¤× ·ð¤ ÎæñÚUæÙ àæãUèÎ Ö»Ì çâ´ãU ß ©Uâ·ð¤ âæçÍØæð´ ·¤æð Öè ØæÎ ç·¤Øæ »ØæÐ 

´çÇUÌ Îæª¤ÎØæÜ Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ¥»ÚU ç·¤âè Öè ·¤æØü ·¤è àæéM¤¥æÌ ãUßÙ Ø™æ âð ·¤è Áæ°, Ìæð ßãU àæéÖ ãUæðÌæ ãñUÐ ãUßÙ Ø™æ ·¤ÚUÙð âð ÂÚU׿ˆ×æ ãU×ð´ ·¤ËØæ‡æ ·ð¤ ׿»ü ÂÚU ¿ÜÙð ·¤è àæçQ¤ ÎðÌæ ãñUÐ çÁââð ãU׿ÚUæ ÁèßÙ âæÍü·¤ ÕÙÌæ ãñUР´çÇUÌ Ùð ãUßÙ Ø™æ ×ð´ ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ÂýŠææÙ ÂêÙ× âéÚUè, ©UÙ·¤è Šæ×üˆÙè ×ç‡æ âéÚUè, ©UÂÂýŠææÙ ÂÎ÷ןæè °â·ð¤ â׿, ·¤æÜðÁ ç´ýçâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü ß ¥‹Ø Üæð»æð´ âð Âê‡ææüãéUçÌ ÇUÜßæ§üUÐ
ÂÎ÷ןæè °â·ð¤ â׿ Ùð ·¤ãUæ ç·¤ çSßç×´» ÂéÜ ·¤æ âÕâð ’ØæÎæ ȤæØÎæ ·¤æÜðÁ ·¤è ç¹ÜæÇ¸è ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð ãUæð»æÐ ¥Õ ©U‹ãðU´ Âýñç€ÅUâ ·¤ÚUÙð ·ð¤ çܰ ·é¤L¤ÿæð˜æ ß ¥‹Ø Á»ãUæð´ ÂÚU ÁæÙð ·¤è ¥æßàØ·¤Ìæ ÙãUè´ ÂÇð¸U»èÐ Ø×éÙæÙ»ÚU ×ð´ çSßç×´» ÂéÜ ÕÙÙð âð §Uâ ¹ðÜ ·¤æð ¥æñÚU ’ØæÎæ ÕɸUæßæ ç×Üð»æÐ ·¤æÜðÁ çÂý´çâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü Ùð ÕÌæØæ ç·¤ çSßç×´» ÂéÜ ÕÙæÙð ·ð¤ çܰ ·¤æÜðÁ ·¤æð ØêÁèâè âð ÉUæ§üU ·¤ÚUæðǸ M¤Â° ·¤è »ýæ´ÅU ç×Üè ãñUÐ çSßç×´» ÂéÜ ×ð´ ÚUæCþU SÌÚU ·¤è âÖè âéçßŠææ°´ ×éãñUØæ ·¤ÚUßæ§üU Áæ°»èÐ çSßç×´» ÂéÜ ·¤æð Îæð Öæ»æð´ ×ð´ Õæ´ÅUæ »Øæ ãñUÐ çÁâ×ð´ °·¤ Öæ» ×遨 ãUæð»æ, Áæð ç·¤ âæÉð¸U 12 ×èÅUÚU Ü´Õæ ÌÍæ âæÉñ¸U 5 ȤèÅU ¿æñǸæ ãUæð»æÐ §Uâ·¤è »ãUÚUæ§üU 1.2 ×èÅUÚU âð Üð·¤ÚU 1.8 ×èÅUÚU Ì·¤ ãUæð»èÐ ÁÕç·¤ ÎêâÚUæ Öæ» çSßç×´» âè¹æÙð ·ð¤ çܰ ãUæð»æÐ §Uâ ÂéÜ ·¤è Ü´Õæ§üU 6 ×èÅUÚU ÌÍæ ¿æñǸæ§üU âæÉð¸ 3 ×èÅUÚU ãUæð»èÐ §Uâ·¤è »ãUÚUæ§üU °·¤ ×èÅUÚU ÚU¹è »§üU ãñUÐ çSßç×´» ÂéÜ ×ð´ ÀUãU ÜðÙ ·¤æ ÂýæßŠææÙ ÚU¹æ »Øæ ãñUÐ
ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ÂýŠææÙ Ùð ç·¤Øæ ‹Øê ãUæòSÅUÜ ŽÜæ·¤ ·¤æ ©UfæÅUÙ-
ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ÂýŠææÙ ÂêÙ× âéÚUè Ùð »Ëâü ãUæòSÅUÜ ×ð´ â´»èÙè Ùæ× âð ÕÙæ° »° ‹Øê ŽÜæ·¤ ·¤æ ©UÎ÷ƒææÅUÙ ç·¤ØæÐ ·¤æÜðÁ çÂý´çâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü Ùð ÕÌæØæ ç·¤ §Uâ ŽÜæ·¤ ·¤æ Ùæ×·¤ÚU‡æ ÀUæ˜ææ¥æð´ mUæÚUæ ãUè ç·¤Øæ »Øæ ãñUÐ çÁâ ÀUæ˜ææ Ùð ØãU Ùæ× âéÛææØæ ãñU, ©Uâð ·¤æÜðÁ mUæÚUæ â×æçÙÌ ç·¤Øæ Áæ°»æÐ ©U‹ãUæð´Ùð ÕÌæØæ ç·¤ ãUæòSÅUÜ ×ð´ ÀUæ˜ææ¥æð´ ·ð¤ çܰ âÖè Âý·¤æÚU ·¤è âéçßŠææ°´ ©UÂÜŽŠæ ·¤ÚUßæ§üU »§üU ãñUÐ çÁâ×ð´ ·¤æò×Ù M¤×, ·´¤ŒØêÅUÚU ÜñÕ çßÎ §´UÅUÚUÙðÅU, ¥æ©UÅUÇUæðÚU »ðâ ·ð¤ çܰ ŒÜð »ýæ©´UÇU ·ð¤ ¥Üæßæ ¥‹Ø âéçßŠææ ×éãñUØæ ·¤ÚUßæ§üU »§üU ãñUÐ
read more "Swimming pool at DAV College for Girls"

Convocation at DAV College for Girls

-Îèÿææ´Ì â׿ÚUæðãU ×ð´ 1538 ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð Õæ´ÅUè çÇ»ýè-
-ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè ÂýŠææÙ ÂêÙ× âéÚUè ß ©U ÂýŠææÙ ÇUæ. °â·ð¤ â׿ ÚUãðU ×遨 ¥çÌçÍ-
 Ø×éÙæÙ»ÚUÐ ÇUè°ßè »Ëâü ·¤æÜðÁ ×ð´ àæé·ý¤ßæÚU ·¤æð â´ØéQ¤ M¤Â âð ¥æØæðçÁÌ 48ß´ð ÌÍæ 49ßð´ Îèÿææ´Ì â׿ÚUæðãU ×ð´ ÇUè°ßè ×ñÙðçÁ´» ·¤×ðÅUè Ù§üU çÎËÜè ÂýŠææÙ ÂêÙ× âêÚUè ÌÍæ ©U ÂýŠææÙ ÂÎןæè ÇUæ. °â·ð¤ â׿ ×遨 ¥çÌçÍ ÚUãðUÐ â׿ÚUæðãU ×ð´ 1538 ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð çÇU»ýè çßÌçÚUÌ ·¤è »§üUÐ çÁâ×ð´ SÙæÌ·¤æðžæÚU ·¤è 217 ÌÍæ SÙæÌ·¤ ·¤è 1321 ÀUæ˜ææ°´ àææç×Ü ÚUãUè´Ð ·¤æØü·ý¤× ·¤è ¥ŠØÿæÌæ ·¤æÜðÁ çÂý´çâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü Ùð ·¤èР
âêÚUè Ùð ·¤ãUæ ç·¤ çÇUU»ýè ŠææÚU·¤ ÀUæ˜ææ¥æð´ ·ð¤ çܰ ØãU âæñÖæ»÷Ø ·¤è ÕæÌ ãñU ç·¤ ©U‹ãUæð´Ùð ãUçÚUØæ‡ææ ·ð¤ âßüŸæðDU ·¤æÜðÁ âð çàæÿææ »ýãU‡æ ·¤è ãñUÐ ÀUæ˜ææ°´ çÇU»ýè ÜðÙð ·ð¤ ÕæÎ Ù° ÁèßÙ ·¤è àæéM¤¥æÌ ·¤ÚÔ´U»èÐ ©U‹ãUæð´Ùð ÀUæ˜ææ¥æð´ âð ¥æuUæÙ ç·¤Øæ ç·¤ ßð âêØü ·¤è ÌÚUãU ¿×·ð¤, çÁâ ÌÚUãU âð âêØü ¥ÂÙð ·ð´¤Îý çÕ´Îê ÂÚU ƒæê×Ìæ ãñU, ©Uâè ÌÚUãU âð ÀUæ˜ææ°´ ¥ÂÙð ¥æŠææÚ ·¤æð Ù ÖêÜð´Ð âêØü ·¤è Öæ´çÌ ÀUæ˜ææ°´ ¥ÂÙð ¥´ÎÚU ¿×·¤ ÂñÎæ ·¤ÚÔ´U ¥æñÚU âæ×æçÁ·¤ ÕéÚUæ§UØæð´ ·ð¤ ÂýçÌ ¥æßæÁ ÕéÜ´Î ·¤ÚÔ´UÐ ÎéçÙØæ ×´ð ãU×ð´ ·ñ¤âð ÁèÙæ ¿æçãU°, §Uâ·¤æ çÁ·ý¤ «¤»÷ßðÎ ×ð´ Öè ç·¤Øæ »Øæ ãñUР
·¤æÜðÁ ç´ýçâÂÜ ÇUæ. âéá׿ ¥æØü Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ÇUè°ßè »Ëâü ·¤æÜðÁ ÂýÎðàæ ·¤æ ÕðSÅU ·¤æÜðÁ ãñUÐ ·é¤L¤ÿæð˜æ çßàßçßlæÜØ Ùð ·¤æÜðÁ ·¤æð ȤSÅüU Úñ´U·¤ ÂýÎæÙ ç·¤Øæ ãñUÐ ÁÕç·¤ Ùñ·¤ ·¤è ÅUè× Ùð Öè ·¤æÜðÁ ·¤æð ° »ýðÇU ÂýÎæÙ ·¤ÚU ¿é·¤è ãñUÐ ·¤æÜðÁ ·¤è ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð ØêçÙßçâüÅUè ·¤è ×ðçÚUÅU çÜSÅU ×ð´ 32 SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤° ãñ´UÐ çÁâ×ð´ 9 ÀUæ˜ææ¥æð´ Ùð ÂãUÜæ, 8 Ùð ÎêâÚUæ ÌÍæ 6 Ùð ÌèâÚUæ SÍæÙ ¥çÁüÌ ç·¤Øæ ãñUÐ ©‹ãUæð´Ùð ÕÌæØæ ç·¤ ßáü 1958 ×ð´ ·¤æÜðÁ ·¤è àæéM¤¥æÌ 4 ÀUæ˜ææ¥æð´ âð ãUé§üU ÍèÐ Üðç·¤Ù ¥æÁ ·¤æÜðÁ ÕéÜ´çÎØæð´ ·ð¤ çàæ¹ÚU ÂÚU ãñ´UÐ çÂý´çâÂÜ Ùð ×遨 ¥çÌçÍ ÂêÙ× âêÚUè ß °â·ð¤ â׿ ·ð¤ ÕæÚÔU ×ð´ çßSÌæÚU âð ÂçÚU¿Ø çÎØæÐ ©U‹ãUæð´Ùð ·¤ãUæ ç·¤ ¥æÁ ©UÙ ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð çÇUç»ýØæ´ çßÌçÚUÌ ·¤è Áæ ÚUãUè ãñ´U, çÁ‹ãUæð´Ùð ·¤æÜðÁ âð SÙæÌ·¤ ß SÙæÌ·¤æðžæÚU ·¤è ÂɸUæ§üU  ÂêÚUè ·¤è ãñUР
Îèÿææ´Ì â׿ÚUæðãU ×ð´ °×°ââè ·¤è 57, °×-·¤æò× ·¤è 66, °×° ·¤è 94 ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð SÙæÌ·¤æðžæÚU ·¤è ©UÂæçŠæ ÂýÎæÙ ·¤è »§üUÐ ÁÕç·¤ Õè°ââè ·¤è 332, Õè-·¤æò× ·¤è 382, Õè° ¥æòÙâü ·¤è 43 ÌÍæ Õè° ·¤è 564 ÀUæ˜ææ¥æð´ ·¤æð SÙæÌ·¤ ·¤è ©UÂæçŠæ âð ÙßæÁæ »ØæÐ ×æñ·ð¤ ÂÚU ×ç‡æ âêÚUè, âéÙèÌæ âÜêÁæ ÌÍæ ÇUè°ßè çàæÿæ‡æ â´SÍæ¥æð´ ·ð¤ çÂý´çâÂÜ ©UÂçSÍÌ ÚUãðUР

read more "Convocation at DAV College for Girls"

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, अंतिम दिन

-संस्कृति से होती है प्रदेश की पहचान: अकरम खान-
-कोरियाग्राफी में हिंदू गल्र्स कालेज ने मारी बाजी-
जगाधरी। किसी भी प्रदेश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। युवा महोत्सव ऐसा मंच है, जहां पर युवाओं को संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है। उक्त शब्द हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान ने हिंदू गल्र्स कालेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा समारोह के समापन अवसर पर कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्र्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने की। युवा समारोह में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम ने ओवर आल ट्राफी प्रदान की गई। वहीं एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम को रनर अप ट्राफी से नवाजा गया। 
अकरम खान ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश ने अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज हरियाणा का नाम देश ही नहीं, अपितु विश्व में जाना जाता है। प्रदेश के लोक गीत, लोक नृत्य व अन्य विद्याएं दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा इन विधाओं के प्रचार प्रसार में अतुल्नीय योगदान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विलुप्त होती संस्कृति के पुन:जागरण के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय युवा समारोह के दौरान विभिन्न कालेजिज से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर संस्कृति को बढ़ावा दिया है। जो कि एक सराहनीय कार्य है। अकरम खान ने कहा कि आज कितने सौभाग्य की बात है कि हरियाणा दिवस के अवसर पर कलाकारों द्वारा युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही है। जिससे हरियाणवी संस्कृति को खुद-ब-खुद बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दुध दही के खाने के तौर पर जाना जाता है, लेकिन अब संस्कृति के क्षेत्र में नई इबाबत लिखी जा रही है।
कालेज प्र्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस युवा समारोह के दौरान कालेज के प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया है। जिसके लिए कालेज का स्टाफ व प्रतिभागी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समारोह के दौरान कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मंच मिला है। उन्होंने प्रबंधन समिति के सहयोग का आभार व्यक्त किया। अंतिम दिन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ सीएमओ डा. वीके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को एक नई पहचान प्रदान करते हैं। 
अंतिम दिन कलाकारों ने हरियाणवी डांस व कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हरियाणवी नृत्य के दौरान जहां सभागार में बैठे दर्शकों ने खूब सिटीयां बजाई। समारोह के अंतिम दिन हिंदू गल्र्स कालेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी कचरा ने सभी को हैरतअंगेज कर दिया। कालेज की छात्राओं ने अपनी कोरियोग्राफी में दिखाया कि देश की आजादी के ६४ साल बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। जो कि आजादी पर प्रश्न चिंह लगाती नजर आई। इस कोरियोग्राफी ने पहला स्थान अर्जित किया।
हरियाणवी गीत में हिंदू गल्र्स कालेज की छात्राओं ने सीटी मारेंगे छोरे बाजार में गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर पंडाल में धूम मचा दिया। इस प्रस्तुति के बाद काफी देर तक पंडाल तालियों से गुंंजता रहा। एमएलएन रादौर की छात्राओं ने जेवर की मांग दर्शाने वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं गुरु नानक खालसा कालेज की छात्राओं ने फौजी छूट्टी अवैगा पर सारा पंडाल नाच उठा। हरियाणवी नृत्य के दौरान सभी दर्शक झूमते नजर आए। 
इस प्रकार रहा परिणाम-
कोरियोग्राफी में हिंदू गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि डीएवी गल्र्स कालेज व एमएलएन कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी ग्रुप डांस में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा हिंदू गल्र्स कालेज व जीएनजी कालेज की टीम कमेंडिड रही। वेस्टर्न वोकल सोलो में गुरु नानक खालसा की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज व एमएलएन कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में गुरु नानक खालसा कालेज की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि डीएवी गल्र्स कालेज की टीम कमेंडिड रही। वेस्टर्न ग्रुप सांग में गुरु नानक खालसा कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज व हिंदू गल्र्स कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। माइम में एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि एमएलएन कालेज रादौर व गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। संस्कृत ड्रामा में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा जीएनजी कालेज व हिंदू गल्र्स कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। संस्कृत ड्रामा में बेस्ट एक्टर का अवार्ड गुरु नानक खालसा कालेज के विनय को दिया गया। जबकि बेस्ट एक्टर्स का खिताब डीएवी गल्र्स कालेज की छात्रा को दिया गया।

read more "हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, अंतिम दिन"

महिला सशक्तिकरण दिवस

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संस्कृति कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि रहीं। समाजसेवा, एनसीसी, एनएसएस, रक्तदान, चिकित्सा व अन्य क्षेत्र में सहयोग देने वाली ४० से ज्यादा लड़कियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांगे्रस की ओर से किया गया था।
सैलजा ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यूथ कांगे्रस ने भ्रूण हत्या के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है, वह सराहनीय है। जब तक सामाजिक सुधार नहीं होगा, तब तक भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटा नहीं जा सकता। आज की महिला हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, लेकिन लिंगानुपात के मामले में हमारा सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बेटी की परवरिश में कोई कोर कसर बाकी न छोडें। स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे वल्र्ड लीडर थी, न कि केवल प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस को नई दिशा मिली है। युवाओं की सामाजिक कार्यों में सांझेदारी बढ़ी है।
साढौरा विधायक राजपाल सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से खतम करने के लिए हमें आगे आना चाहिए। महिलाओं का समाज में अगल स्थान है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां डाक्टर, इंजीनियर बन कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धी है।
कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की ज्वलंत उदाहरण कुमारी सैलजा से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने २८ वर्ष की आयु में राजनैतिक सफर शुरू किया और बुलंदिया को छूआ है। संस्कृति व संगीत ने मैडम की खास रूचि रही है।
एडीसी दिनेश यादव ने कहा कि जिस घर में बेटी नहीं वो रेगिस्तान के समान है। बेटी को प्यार मिलना शुरू होगा तो उसका दमन बंद हो जाएगा।  रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि बेटी के जन्म पर घर में थाली बजनी चाहिए। वे अभी तक १० हजार से ज्यादा दंपत्ति को बेटी बचाओ के लिए आठवां फेर दिलवा चुके हैं। उनका यह प्रयास निरंतर जारी है। डा. मानसी अबहोरी ने कहा कि बड़ी विडं़बना है कि आज हमें अपने ही बारे में बात करनी पड़ रही है। शत प्रतिशत विकलांग मोनिका से बड़ा नारी शक्ति का यहां पर कोई उदाहरण नहीं है। जिसने स्वयं के बल बुत्ते पर ग्रेजुएशन की है। शिक्षा के क्षेत्र में डा. सुषमा आर्य ने अतुल्यनीय सहयोग दिया है। अंबाला लोकसभा यूथ कांगे्र्रस अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि जब तक बेटियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव नहीं होगा, तब तक लिंगानुपात में सुधार नहीं हो सकता। कन्या भू्रण हत्या को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी नंबरदार होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें ५० प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इसके अलावा बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र बेनीवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अभियान लोकसभा स्तर पर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सरपंच होने के बावजुद पुरुष द्वारा उसके काम किए जाते हैं। जो कि गलत है। गगन खरोट ने कहा कि आज बेटियां कला, साहित्य, खेलकूद, सांस्कृति, शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में अग्रणीय है। बावजुद इसके नारी का विकास धीमा है। बेटियां गर्भ में भ्रूण हत्या की शिकार हो रही हैं। लोगों को जागृत करने की आवश्यकता है। ताकि प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हो सकें। मौके पर प्रताप सिंह, इंतजार हुसैन, मनिंदर पाल, संजीव राणा, राजकिरण, संदीप वशिष्ठ, कौशल्या जांगड़ा उपस्थित रहीं। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बांधा समां- कार्यक्रम के दौरान बेबी मान्य ने कन्या भ्रूण हत्या पर अपनी मार्मिक प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने सराहना की। मान्या द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभागार में बैठे लोगों को अंदर से झकझोर दिया। तनुश्री ने जय-जय दुर्गे मां गीत प्रस्तुत किया। वहीं पुनर्वास केंद्र के बच्चों ने भ्रूण हत्या पर हरियाणवी गीत प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने सराहना की। आदित्य कपिल ने देश भक्ति का गीता प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने तारीफ की। तान्या सिंगला ने अजन्मी बच्ची पर कविता प्रस्तुत की।
हर मुश्किल चूमती है इनके कदम- दिल में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो मुश्किलें भी कदम चूमती है। इसी का जीता जागता उदाहरण है कि रामनगर निवासी २४ वर्षीया मोनिका शर्मा। जो कि शत प्रतिशत विकलांग है, बावजुद इसके वह मुंह में पेन पकडक़र लेपटॉप व मोबाइल फोन ऑपरेट कर लेती हैं। मोनिका ने बताया कि पिछले साल उसने स्तानक की परीक्षा ५५ प्रतिशत अंकों से पास की है। जबकि उसने १२वीं में ६२ प्रतिशत तथा १०वीं में ५८ प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।  मोनिका ने कुमारी सैलजा को लिखकर भी दिखाया। जिसके उपरांत सैलजा ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
read more "महिला सशक्तिकरण दिवस"

सोमवार, 31 अक्टूबर 2011

हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, दूसरा दिन

-प्रतिभा को निखारने के लिए मंच जरुरी- शिव रमन गौड़-
-दूसरे दिन सिर चढक़र बोला वेस्टर्न आइट्मस का जादू-

जगाधरी। युवा महोत्सव एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए प्रतिभावान विद्यार्थी स्वयं को बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन इसके लिए समपर्ण की भावना का होना बेहद जरुरी है। उक्त शब्द मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्य सचिव एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक शिव रमन गौड़ ने हिंदू गल्र्स कालेज में चल रहे क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने की। दूसरे दिन जहां वेस्टर्न आइट्मस की धूम रही, वहीं वन एक्ट प्ले, इंडियन ऑके्रस्ट्रा व फोक सांग के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। गौड़ ने कहा कि युवा महोत्वस बहुत बड़ा मंच है, जो कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को साल-दर-साल निखार रहा है। प्रदेश में ऐसे बहुत सारे कलाकार हैं, जिन्होंने इस मंच के जरिए देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपनी अगल पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर के पाठ्यक्रम की थकान ऐसे स्वास्थ मनोरंजन के द्वारा ही दूर हो सकती है। युवा महोत्सव के द्वारा ही विद्यार्थी मेल मिलाप व अनुशासन को कायम रखते हुए प्रतिस्पर्धा के मैदान में उतरते हैं। जीवन में आगे बढऩे के लिए ऐसी भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उसे बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विद्यार्थियों को हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है।
कालेज प्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि कालेज में छात्राओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। यही वजह है कि आज कालेज की छात्राएं शिक्षा के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अग्रणीय है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव के जरिए कालेज को नई पहचान मिली है। जिस वजह से कालेज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि महेंद्र शर्मा ने कालेज की होनहार व जरुरतमंद छात्राओं को ३१ हजार रुपए की छात्रवृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि आगे भी कालेज की होनहार छात्राओं को उनकी तरफ से इस प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन वन एक्ट प्ले के दौरान डीएवी गल्र्स कालेज की छात्राओं ने सूरज की अंतिम किरण से सूरज की पहली किरण तक पर अपनी प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने सराहना की। जीएनजी कालेज की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बताया कि स्त्री के मनोभावों को समझने की परख पुरुष में नहीं होती। जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। हिंदू गल्र्स कालेज की टीम नारी की प्रसव पीड़ा, पुरुष के समक्ष फीकी है, इसके जरिए सामाजिक संदेश दिया। लोकगायन के दौरान डीएवी गल्र्स कालेज की टीम ने उड़दा वे जावी कावा गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजकीय महाविद्यालय छछरौली की टीम ने बूहे बारिया गीत प्रस्तुत कर सभी की आंखें नम कर दी। जिसकी सभी ने सराहना की। लाइट वोकल के दौरान हिंदू गल्र्स कालेज की टीम ने परदेसी-परदेसी दिल तोड़ गया की प्रस्तुति दी। जिस पर सभागार में बैठे दर्शक काफी देर तक तालियां बजाते रहे। वन एक्ट प्ले के दौरान हिंदू गल्र्स कालेज की कुमारी मेघा को बेस्ट एक्टर्स घोषित किया गया।
वेस्टर्न में सिर चढक़र बोला शकीरा का जादू- युवा महोत्सव के दूसरे दिन वेस्टर्न आइट्मस का जादू सिर चढ़ कर बोला। वेस्टर्न ग्रुप सांग की प्रस्तुति के लिए जब डीएवी गल्र्स कालेज की छात्राएं स्टेज पर पहुंची, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। डीएवी की छात्रा सवि, मल्लिका, कृति, तरुण, दिशा व रिचा ने ऑब्जेक्शन शकीरा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने हिट मी बेबी वन मोर टाइम, इफ यू हैड माई लव आई हैव गोट सिक्रेट प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। वहीं गुरु नानक खालासा कालेज की छात्राओं ने स्टोरी सैक्सी आईज़ की प्रस्तुति दी। वेस्टर्न सोलो के दौरान डीएवी गल्र्स कालेज की छात्रा सवि ने वेन अवर, वेयर अवर देयर ओवर हेयर अंडर गीत प्रस्तुत किया। जिसके उपरांत सभागार में काफी देर तक तालियों की गडग़ड़ाहट गुंजती रही। गुरु नानक खालसा कालेज की शिखा ने स्टोरी ऑफ माई लाइफ सर्चिंग फार द राइट की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा महोत्सव के दूसरे दिन वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सांग की प्रस्तुतियां दी गई।
जींस पर कुर्ती ने जमाया रंग-
मैं छैल ग्लैया जांगी, बाजण दे मेरा नाडा, मैं छैल ग्लैया जांगी...हरियाणवी पॉप सांग के दौरान जब यह गीत इंद्रधनुष वैन्यु में बजा, तो पूरा हॉल तालियां से गुंज उठा। इस दौरान कोई सिटी बजाता नजर आया, तो किसी का चेहरा खुशी के मारे दमक गया। हरियाणवी पॉप के दौरान जींस पर कुर्ती का जादू दर्शकों के ही नहीं, अपितु निर्णायक मंडल सदस्यों के सिर पर भी चढक़र बोला। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां देखकर हर कोई वंस मोर कह उठा। प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करने के लिए पूरा हाल तालियों से गुंजता रहा। वहीं स्टेज पर परफोरमेंस के लिए कलाकारों ने भी अपनी बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास किया। श्रोताओं का कहना है कि हरियाणवी पॉप के दौरान हरियाणवी धूनों को वेस्टर्न स्टाइल में प्रस्तुत करना तथा उस पर डांस करना गजब होता है। यहीं वजह है कि पिछले कुछ सालों के दौरान यह आइटम बहुत ज्यादा पापुलर हो गया है।
इस प्रकार रहा दूसरे दिन का परिणाम-
हरियाणवी डांस में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड तथा गुरु नानक खालसा कालेज तथा जीएनजी कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। पुरुष वर्ग में एमएलएन कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा गुरु नानक खालसा कालेज तथा आईजीएन कालेज लाडवा की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी पॉप सांग में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड तथा एमएलएन कालेज यमुनानगर तथा डीएवी कालेज साढौरा की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी स्किट में एमएलएन कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर तथा हिंदू गल्र्स कालेज जगाधरी की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। सांग में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड रही। हरियाणवी फोक सांग मे एमएलएन कालेज रिकमेंडिड तथा डीएवी कालेज साढौरा तथा गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो में राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज की टीम कमेंडिड रही। हरियाणवी गज़ल में एमएलएन कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज व गुरु नानक खालसा कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। वन एक्ट प्ले में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड तथा गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर तथा हिंदू गल्र्स कालेज जगाधरी की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। मिमिक्री में गुरु नानक खालसा कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा एमएलएन कालेज की टीम कमेंडिड रही। इंडियन ऑके्रस्ट्रा में हिंदू गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा जीएनजी कालेज व डीएवी गल्र्स कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी ऑक्रेस्ट्रा में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा गुरु नानक खालसा कालेज व राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। लाइट वोकल में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा एमएलएन कालेज व डीएवी कालेज साढौरा की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। फोक सांग जनरल में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा जीएनजी कालेज व राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही।





read more "हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, दूसरा दिन"

हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, पहला दिन

-युवा महोत्सव में पहले दिन छाई हरियाणवी संस्कृति-
-४० से ज्यादा कालेजिज के प्रतिभागी देगें अपनी प्रस्तुति-

जगाधरी। युवा शक्ति देश का भविष्य है और युवा महोत्सव ऐसा मंच है, जो उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करता है। उक्त शब्द एसपी मितेश जैन ने हिंदू गल्र्स कालेज में रविवार से शुरू हुए ३४वें क्षेत्रीय युवा समारोह के दौरान उद्घाटन अवसर पर कहे। समारोह की अध्यक्षता कालेज प्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने की। यह समारोह तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें ४० से ज्यादा कालेजिज के सैंकड़ोंं प्रतिभागी २८ से ज्यादा विद्याओं में अपनी प्रस्तुति देकर कला का प्रदर्शन करेंगे।
जैन ने कहा कि युवा महोत्सव ऐसा मंच है, जहां पर युवा अपनी प्रतिभा को बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं। कला व संस्कृति के बल पर हम देश में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अंदर की शक्ति को पहचाने और उसका सही दिशा में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि देश का युवा ऊर्जा से भरपूर है। बस जरुरत है, तो उस ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने की।
कालेज प्र्रिंसिपल डा. उज्ज्वला शर्मा ने कहा कि युवा महोत्सव को सफल बनाने के लिए कालेज  परिसर में तीन स्टेज बनाए गए हैं। जिसमें इंद्रधनुष, झंकार व सरगम शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले दिन क्लासिकल डांस सोलो, ग्रुप डांस जनरल, ग्रुप सांग हरियाणवी, ग्रुप सांग जनरल, क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो नान परकसन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो परकसन, हरियाणवी डांस, हरियाणवी पॉप सांग, हरियाणवी स्किट, सांग, हरियाणवी फोक सांग, हरियाणवी फोक सांग इंस्ट्रूमेंटल सोलो व हरियाणवी गजल की प्रस्तुति दी गई।
उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति मानव ह्रदय को समृद्ध करते हैं। वर्तमान में युवाओं का संस्कृति से भटकाव विशेष रुप से चिंतनीय है, ऐसे में युवा महोत्सव नई पीढ़ी को कला संस्कृति से जोडक़र उन्हें नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में होने वाली नाट्य कलाएं युवाओं की विचार दृष्टि को सही दिशा देकर उनकी सोच को समाज सापेक्ष बनाती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक विभाग पिछले कई दशकों से इस उद्देश्य के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
युवा महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी सांग में डीएवी गल्र्स कालेज की छात्राओं ने झुलण चाल्यो री सखी बागों में झूले पड़ गए गीत प्रस्तुत कर खुब तालियां बटौरी। ग्रुप सांग जनरल में डीएवी कालेज साढौरा की टीम ने ये कदम बढ़ाते रहे, तो जिंदगी है, गर रूक गए तो फिर यहां कुछ नहीं गीत प्रस्तुत सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। गुरु नानक खालसा कालेज की टीम ने वंदे मातरम, वंदे मातरम दिल है वतन हमारा, आवाज का सितारा गीत प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने सराहना की। डीएवी गल्र्स कालेज की टीम ने उज्ज्वल पावन देश हमारा गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। शास्त्रीय गायन में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम ने विलंबित ख्याल, दरूत ख्याल तराना प्रस्तुत किया। जबकि जनरल डांस में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
हरियाणवी संस्कृति से रू-ब-रू हुए श्रोता-
यह हरियाणवी संस्कृति ही है, जो पूरे प्रदेश को एकसूत्र में बांधे हुए हैं। युवा महोत्सव के पहले दिन श्रोताओं को हरियाणवी संस्कृति से रू-ब -रू होने का अवसर मिला। कालेज परिसर मेें बनाए गए तीनों स्टेजों पर हरियाणवी विद्याएं छाई रही। विभिन्न कालेजिज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। इंद्रधनुष वैन्यु तो श्रोताओं से इतना खचाखच भरा हुआ था कि वहां पर पांव रखने की भी जगह नहीं मिली। श्रोताओं ने दिल खोलकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। घंटों तक इंद्रधनुष वैन्यू तालियों की गडग़ड़ाहट से गुंंजता रहा। पहले दिन जहां हरियाणवी डांस की धूम रही, वहीं कलाकारों ने ग्रुप सांग हरियाणवी के जरिए भी अपने जलवे बिखेरे। पहले दिन हरियाणवी डांस सोलो पुरुष व महिला, हरियाणवी पॉप सांग, हरियाणवी फोक सांग, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंट्रूमेंट सोलो, हरियाणवी गजल, हरियाणवी स्किट, ग्रुप सांग हरियाणवी की प्रस्तुति दी गई। श्रोता प्रमोद कुमार, सुमन, आर्यन, अभिनव व आकाश का कहना है कि युवा महोत्सव ऐसा मंच है, जहां पर उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का अवसर मिलता है। यहीं वजह है कि हर कोई इस समारोह की ओर खुद-ब-खुद खिंचा चला आता है। श्रोता विक्रम, अनुभूति व कार्तिक का कहना है कि हरियाणवी संस्कृति ने अपने दम पर दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। एक समय वह भी था, जब हरियाणा की संस्कृति लुप्त हो रही थी, लेकिन आज प्रदेश के कलाकारों की देश ही नहीं दुनिया में अगल पहचान है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव के जरिए हम जहां अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होते हैं, वहीं हम ऐसे कलाकारों के संपर्क में आते हैं, जो प्रदेश के लिए ही नहीं, अपितु देश के लिए काम कर रहे हैं।
इस प्रकार रहा परिणाम-क्लासिकल डांस सोलो में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड, ग्रुप डांस जनरल में एमएलएन कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा खालसा कालेज यमुनानगर व डीएवी गल्र्स कालेज की टीम सयुक्त रुप से कमेंडिड रही। ग्रुप सांग हरियाणवी में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा हिंदू गल्र्स कालेज जगाधरी तथा एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। ग्रुप सांग जनरल में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा एमएलएन कालेज तथा डीएवी कालेज साढौरा की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। क्लासिकल वोकल सोलो में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड, जीएनजी कालेज तथा गुरु नानक खालसा कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नान परकसन में जीएनजी कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा हिंदू गल्र्स कालेज जगाधरी तथा डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो परकसन में एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड तथा गुरु नानक खालसा कालेज की टीम कमेंडिड रही।

read more "हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, पहला दिन"