सोमवार, 18 जून 2012
शुक्रवार, 15 जून 2012
Myths and folk beliefs: reflections of past - Swati Gupta
शुक्रवार, 8 जून 2012
बच्चों ने पापा के लिए बनाई चॉकलेट : फादर डे पर देंगे गिफ्ट
बुधवार, 6 जून 2012
शुक्र पारगमन अवलोकन मेला
क्लब के समन्वयक श्री दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक ने बताया कि
यमुनानगर जिले में अलाहर, कैम्प, जगाधरी वर्कशाप, कृष्णा कालोनी, खारवन,
माडर्न कालोनी, सरोजिनी कालोनी, पालेवाला, जठलाना, सढौरा, प्रोफेसर कालोनी व
जयपुर वासीयों ने इस अदभुद कुदरती नज़ारे का अवलोकन किया। शिवम, अरुण, अमन, आंचल, पारस, कपिल, इंदु, डा. प्रवीन चोपड़ा, श्रीश शर्मा, रजत, रविन्द्र पुंज, दर्शन लाल, मोनिका शर्मा,संजय शर्मा, संदीप आदि अध्यापकों व क्लब सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब सरोजिनी कालोनी
शनिवार, 2 जून 2012
शुक्रवार, 1 जून 2012
राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र ने प्राप्त किये दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक
शहीद परमिन्द्र सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र लवकेश कुमार ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉपरों में जगह बनाई। इस समाचार के मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। छात्र ने हिन्दी में 87, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, सामाजिक में 89, विज्ञान में 100 तथा पंजाबी में 93 अंक मिलाकर कुल 485/500 अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री जगमोहन शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुये उसकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारा स्टाफ बच्चों के साथ लगन और मेहनत के साथ कार्य करता है तभी बच्चों का परिणाम अच्छा आता है। गणित अध्यापक श्रीश बेंजवाल शर्मा ने कहा कि लवकेश बहुत होनहार छात्र है, वह विद्यालय में हमेशा अध्ययन में जुटा रहता था। उसकी सफलता से और छात्र भी प्रेरित होंगे। हिन्दी अध्यापक उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि लवकेश की इस उपलब्धि से पूरे स्टाफ का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है। अध्यापक सर्वश्री बृजपाल राणा, बृजभूषण शास्त्री, सतीश कुमार, अशोक कुमार, हरिन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम गुलाटी, अंजू शर्मा, हरजीत कौर, सीमा तंवर, शशि बाला, मधु शर्मा आदि ने लवकेश को आशीर्वाद दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लवकेश के पिता श्री अशोक कुमार ने इस सफलता का श्रेय छात्र के समर्पण तथा अध्यापकों की मेहनत को दिया। उल्लेखनीय है कि लवकेश साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवार से सम्बन्ध रखता है, सीमित संसाधनों के बावजूद उसने यह उपलब्धि हासिल की। छात्र एवं विद्यालय की इस उपलब्धि का समाचार-पत्रों तथा स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर भी उल्लेख हुआ है।
पंजाब केसरी
जागरण
SPS Govt. High School, Tejli student scores 97% in 10th board exam
गुरुवार, 31 मई 2012
भारत बंद
गुरुवार, 24 मई 2012
गुरुवार, 17 मई 2012
अमर उजाला के राष्ट्रीय संस्करण में टैबलेट सम्बन्धी लेख में ई-पण्डित
» समाचार वाला पूरा पन्ना
Edition बॉक्स में ऍडीशन और बायीं तरफ साइडबार में पेज नं॰ चुनें। कुछ संस्करणों में पेज नं॰ १४ पर है और कुछ में पेज नं॰ १० पर। दिल्ली वाले संस्करणों में पेज नं॰ १४ पर है। यमुनानगर/अम्बाला वाले संस्करण में पेज नं॰ १० पर है।
» अलग से समाचार देखें (यूनिकोड में)
» ई-पण्डित पर सम्बन्धित लेख यहाँ देखें।
उल्लेख के लिये उमाशंकर जी का आभार।
ePandit Shrish in tablets related article in Amar Ujala
गुरुवार, 10 मई 2012
अमर उजाला के राष्ट्रीय संस्करण में ई-पण्डित श्रीश बेंजवाल
» समाचार वाला पूरा पन्ना
Edition बॉक्स में ऍडीशन और बायीं तरफ साइडबार में पेज नं॰ चुनें। कुछ संस्करणों में पेज नं॰ १४ पर है और कुछ में पेज नं॰ १२ पर। दिल्ली वाले संस्करणों में पेज नं॰ १४ पर है। यमुनानगर/अम्बाला वाले संस्करण में पेज नं॰ १२ पर है।
» अलग से समाचार देखें (यूनिकोड में)
» ई-पण्डित पर सम्बन्धित लेख यहाँ देखें।
वक्तव्य के छपने में एक छोटी सी भूल है। अन्तिम पंक्ति में ‘विण्डोज़ ८ की एक और खास बात होगी कि यह डैस्कटॉप के साथ मोबाइल डिवाइसों पर भी काम करेगा’ होना चाहिये था। उमाशंकर जी का आभार।
ePandit Shrish mentioned in Amar Ujala












































