Gurpreet सिंह यमुना नगर से,
pan>Yamunanagar Hulchul® is your trusted digital directory and news platform for Yamunanagar. Get the latest Yamunanagar news, daily updates, local events, government alerts, and public resources. From politics to weather, and education to civic updates — everything about Yamunanagar in one place. Stay informed with what's happening in Yamunanagar today.
Gurpreet सिंह यमुना नगर से,
pan>
क्लब के समन्वयक श्री दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक ने बताया कि
यमुनानगर जिले में अलाहर, कैम्प, जगाधरी वर्कशाप, कृष्णा कालोनी, खारवन,
माडर्न कालोनी, सरोजिनी कालोनी, पालेवाला, जठलाना, सढौरा, प्रोफेसर कालोनी व
जयपुर वासीयों ने इस अदभुद कुदरती नज़ारे का अवलोकन किया। शहीद परमिन्द्र सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र लवकेश कुमार ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉपरों में जगह बनाई। इस समाचार के मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। छात्र ने हिन्दी में 87, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, सामाजिक में 89, विज्ञान में 100 तथा पंजाबी में 93 अंक मिलाकर कुल 485/500 अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री जगमोहन शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुये उसकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारा स्टाफ बच्चों के साथ लगन और मेहनत के साथ कार्य करता है तभी बच्चों का परिणाम अच्छा आता है। गणित अध्यापक श्रीश बेंजवाल शर्मा ने कहा कि लवकेश बहुत होनहार छात्र है, वह विद्यालय में हमेशा अध्ययन में जुटा रहता था। उसकी सफलता से और छात्र भी प्रेरित होंगे। हिन्दी अध्यापक उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि लवकेश की इस उपलब्धि से पूरे स्टाफ का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है। अध्यापक सर्वश्री बृजपाल राणा, बृजभूषण शास्त्री, सतीश कुमार, अशोक कुमार, हरिन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम गुलाटी, अंजू शर्मा, हरजीत कौर, सीमा तंवर, शशि बाला, मधु शर्मा आदि ने लवकेश को आशीर्वाद दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लवकेश के पिता श्री अशोक कुमार ने इस सफलता का श्रेय छात्र के समर्पण तथा अध्यापकों की मेहनत को दिया। उल्लेखनीय है कि लवकेश साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवार से सम्बन्ध रखता है, सीमित संसाधनों के बावजूद उसने यह उपलब्धि हासिल की। छात्र एवं विद्यालय की इस उपलब्धि का समाचार-पत्रों तथा स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर भी उल्लेख हुआ है।
पंजाब केसरी
जागरण
SPS Govt. High School, Tejli student scores 97% in 10th board exam
यूनिकोड <==> चाणक्य कन्वर्टर
यूनिकोड तथा चाणक्य के मध्य परिवर्तन हेतु ई-पण्डित का आसान औजार।
इण्डिक ऍक्सपी
विण्डोज़ ऍक्सपी में हिन्दी सपोर्ट सक्षम करने तथा Indic IME (रेमिंगटन कीबोर्ड से यूनिकोड हिन्दी लिखने का टूल) जोड़ने के लिये आसान औजार।
इण्डिक आइऍमई
कम्प्यूटर के सरल इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड से पुराने फॉण्टों चाणक्य, कृतिदेव आदि में लिखने के लिये टाइपिंग टूल।