बुधवार, 6 जून 2012

शुक्र पारगमन अवलोकन मेला

आज शुक्र पारगमन अवलोकन मेला मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी में सम्पन्न हुआ। इस अवलोकन मेले का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शशि भाठला ने  किया। सी. वी. रमण विज्ञान क्लब सरोजिनी कालोनी के प्रयास से यमुनानगर जिले में एक साथ 12 स्थानों पर शुक्र पारगमन अवलोकन मेलों का आयोजन किया गया। आज सूर्योदय पर आसमान में काले बादल छाये हुए थे परन्तु बाद में सूर्य और शुक्र के इस अदभुद खगोलीय नज़ारे का अवलोकन करके बच्चे, अध्यापक व क्लब सदस्य बहुत खुश हुए। शुक्र पारगमन के नज़ारे को देख कर बच्चे व बड़े सब झूम उठे जब उन्हें यह पता चला कि अब दोबारा यह खगोलीय घटना 2117 ईस्वी में होनी है और वे सब इस व अगली सदी के वो भाग्यशाली व्यक्ति हैं जिन्होंने शुक्र पारगमन देखा है। इस अवसर पर पिनहोल कैमरा, बाक्स कैमरा से सूर्य का प्रतिबिम्ब लेना भी बताया गया व पारगमन सम्बन्धित बहुत सी भी गतिविधियां करवाई गयी। 
क्लब के समन्वयक श्री दर्शन लाल बवेजा विज्ञान अध्यापक ने बताया कि यमुनानगर जिले में अलाहर, कैम्प, जगाधरी वर्कशाप, कृष्णा कालोनी, खारवन, माडर्न कालोनी, सरोजिनी कालोनी, पालेवाला, जठलाना, सढौरा, प्रोफेसर कालोनी व जयपुर वासीयों ने इस अदभुद कुदरती नज़ारे का अवलोकन किया।
शिवम, अरुण, अमन, आंचल, पारस, कपिल, इंदु, डा. प्रवीन चोपड़ा, श्रीश शर्मा, रजत, रविन्द्र पुंज, दर्शन लाल, मोनिका शर्मा,संजय शर्मा, संदीप आदि अध्यापकों व क्लब सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। 

------------------------
दर्शन लाल , समन्वयक
सी. वी. रमण विज्ञान क्लब सरोजिनी कालोनी 


read more "शुक्र पारगमन अवलोकन मेला"

शुक्रवार, 1 जून 2012

राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र ने प्राप्त किये दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक

शहीद परमिन्द्र सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र लवकेश कुमार ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉपरों में जगह बनाई। इस समाचार के मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। छात्र ने हिन्दी में 87, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, सामाजिक में 89, विज्ञान में 100 तथा पंजाबी में 93 अंक मिलाकर कुल 485/500 अंक प्राप्त किये।

SPS_GHS_Tejli_Lovekesh_Result_News

विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री जगमोहन शर्मा ने छात्र को बधाई देते हुये उसकी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारा स्टाफ बच्चों के साथ लगन और मेहनत के साथ कार्य करता है तभी बच्चों का परिणाम अच्छा आता है। गणित अध्यापक श्रीश बेंजवाल शर्मा ने कहा कि लवकेश बहुत होनहार छात्र है, वह विद्यालय में हमेशा अध्ययन में जुटा रहता था। उसकी सफलता से और छात्र भी प्रेरित होंगे। हिन्दी अध्यापक उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि लवकेश की इस उपलब्धि से पूरे स्टाफ का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है। अध्यापक सर्वश्री बृजपाल राणा, बृजभूषण शास्त्री, सतीश कुमार, अशोक कुमार, हरिन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम गुलाटी, अंजू शर्मा, हरजीत कौर, सीमा तंवर, शशि बाला, मधु शर्मा आदि ने लवकेश को आशीर्वाद दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर लवकेश के पिता श्री अशोक कुमार ने इस सफलता का श्रेय छात्र के समर्पण तथा अध्यापकों की मेहनत को दिया। उल्लेखनीय है कि लवकेश साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवार से सम्बन्ध रखता है, सीमित संसाधनों के बावजूद उसने यह उपलब्धि हासिल की। छात्र एवं विद्यालय की इस उपलब्धि का समाचार-पत्रों तथा स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर भी उल्लेख हुआ है।

 

पंजाब केसरी

» समाचार वाला पूरा पन्ना

» अलग से समाचार देखें

 

जागरण

» समाचार वाला पूरा पन्ना

» अलग से समाचार देखें

SPS Govt. High School, Tejli student scores 97% in 10th board exam

read more "राजकीय उच्च विद्यालय, तेजली के छात्र ने प्राप्त किये दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक"

गुरुवार, 31 मई 2012

भारत बंद

भारत तो हजारो सालो से बंद है ....लोग कहते की आज भारत बंद है ...सुबह घर से निकला तो पढ़े लिखे पडोसी ने कहा पत्रकार भाई आज भारत बंद है ना ? मेरे मन से तपाक से रेडीमेड जवाब निकला 'भारत तो हजारो सालो से बंद है' .वो शख्श हक्का बक्का.उसके चेहर के भाव देख मैंने कहा की ये देश हजारो साल गुलाम रहा तो बंद ही था ना.1947में आजादी के बावजूद आज तक भारत बंद है.. फिर किसी के एक दिन झंडा उठाने का नाम भारत बंद नहीं है raipardeep10@gmail.com,gurpreetpreet4u@gmail.com
read more "भारत बंद"

आज भारत बंद है ना ?

आज भारत बंद है ना ?
read more "आज भारत बंद है ना ?"

Bharat Bandh May 2012

012
read more "Bharat Bandh May 2012"