शनिवार, 15 जनवरी 2011

kya banega ?

read more "kya banega ?"

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

‘जो बोले सो निहाल’ से गूंजा शहर




गुरुपर्व & दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में जगह-जगह निकाला गया नगर-कीर्तन

गुरुद्वारा दसवीं पातशाही श्री सिंह सभा की ओर से दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। नगर-कीर्तन में शामिल दो हाथी, 11 घोड़े व गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में शामिल जत्थे शबद-कीर्तन करते चल रहे थे। पूरा क्षेत्र बोले सो निहाल से गूंज उठा।

कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने नगर-कीर्तन में शमिल हुई। नगर कीर्तन हनुमान गेट से शुरू हुआ। इसके बाद पंसारी बाजार, रेलवे बाजार, पत्थर वाला बाजार, चौक बाजार, देवी भवन मंदिर, गोपाल नगर से होते हुए हनुमान गेट स्थित गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु हरगोबिंद सिंह शास्त्र विद्यालय, दशमेश गतका अखाड़ा व जत्थेदार सरदार बहादुर सिंह गतका अखाड़ा ने भाग लिया। इसके अलावा स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल व गुरु हरकिशन कालेज आफ एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने स्लोगन के माध्यम से रैली निकाली। शहर में जगह जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गतका पार्टी के सदस्यों का प्रदर्शन नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान करतार सिंह व नगर कीर्तन निगरानी कमेटी केसदस्य अमरजीत सिंह कोहली ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुपर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 से तीन बजे तक चलेगा। मौके पर अमरजीत सिंह मग्गी, सविंद्र चंदोक, दर्शन सिंह आनंद, हरविंद्र सिंह भाटिया, हरविंद्र डिंपल, महिंद्र सिंह, मोहन सिंह, एनएस सगू, रविंद्र भाटिया, जत्थेदार सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मदन सिंह व हरपाल सिंह आनंद ने सहयोग दिया।
read more "‘जो बोले सो निहाल’ से गूंजा शहर"

ट्विन सिटी की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल

सिविल लाइन स्थित जगाधरी नगरपरिषद के भवन में लाइब्रेरी में साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं जबकि 565 सदस्य

जगाधरी & लाइब्रेरी में करीब साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं।

ट्विन सिटी में उच्चतर शिक्षा विभाग की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल है। लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी है और जो पुस्तकें हैं वह काफी पुरानी हैं। इसकी वजह से अधिकतर लोग केवल समाचार पत्र व मैगजीन पढऩे के लिए ही लाइब्रेरी में आते हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग की सिविल लाइन स्थित जगाधरी नगरपरिषद के भवन में लाइब्रेरी है। फिलहाल लाइब्रेरी में साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं जबकि 565 सदस्य हैं। जगाधरी निवासी राकेश शर्मा कहते हैं कि लाइब्रेरी में अधिकतर पुस्तकें काफी पुरानी हैं इसलिए जब भी वह यहां आता है, तो समाचार पत्र या मैगजीन ही पढऩे के लिए आता है। वहीं यमुनानगर निवासी प्रवीण वशिष्ठ कहते हैं कि अक्टूबर २००५ में लाइब्रेरी को यमुनानगर से जगाधरी शिफ्ट कर दिया गया था। लाइब्रेरी यमुनानगर से आठ किलोमीटर दूर है। पहले लाइब्रेरी में चले जाते थे मगर अब इतनी दूर जाना संभव नहीं है। लाइब्रेरी में आए जगाधरी निवासी जिया लाल जैन कहते हैं कि वे लाइब्रेरी में समाचार पत्र व मैगजीन पढऩे आते हैं। वे लगातार पांच साल से यहां से आ रहे हैं।

२००५-०६ में खरीदी थी पुस्तकें: अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2००५-०६ में सांसद शैलजा की ओर से 50 हजार रुपए की ग्रांट दी गई थी जिससे कुल 447 पुस्तकें खरीदी थी। उसके बाद लोकल लेवल पर पुस्तकों की खरीद नहीं की गई। हालांकि हर साल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकें भेजी जाती है। पुस्तकों की खरीद का निर्णय उच्च स्तर पर ही किया जाता है। गत वर्ष लाइब्रेरी में दो हजार पुस्तकें उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई थी।

उनका प्रयास, पाठकों को दिक्कत न आए: लाइब्रेरियन जोगिंद्र लाल कहते हैं कि लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसका वे खास ख्याल रखते हैं। लाइब्रेरी में पंजाबी, हिंदी व उर्दू की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी सदस्य एक बार में 14 दिन के लिए पुस्तक घर भी ले जा सकते हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी में पंजाबी व उर्दू भाषा समेत कुल 13 समाचार पत्र आते हैं। 15 मैगजीन आती हंै। इनमें बच्चों व महिलाओं की पसंद की मैगजीन भी शामिल हैं। लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी नहीं है। हर साल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकें भेजी जाती हैं।

कोई भी बन सकता है सदस्य: कोई भी व्यक्ति लाइब्रेरी का सदस्य बन सकता है। व्यस्क को 500 रुपए तथा बच्चे को 100 रुपए सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। ये सिक्योरिटी रिफंडएबल है। लाइब्रेरी सदस्य 14 दिन के लिए पुस्तक घर भी ले जा सकते हैं। पुस्तकालय में पढऩे के लिए सदस्यता की जरूरत नहीं है।
read more "ट्विन सिटी की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल"

दो पदक लेकर लौटी बाक्सिंग खिलाड़ी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित रूरल नेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट अंडर-16 में जिले की दो बाक्सिंग खिलाड़ी एक स्वर्ण समेत दो मेडल लेकर लौटी। दोनों का तेजली स्पोटर््स कांप्लेक्स में कोच धर्मेंद्र मेहता ने स्वागत किया। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 लड़कियों ने भाग लिया था जिसमें यमुनानगर से दो खिलाड़ी शामिल थी। प्रतियोगिता में तेजली की अनीषा ने 70 से 75 किलोवर्ग में गोल्ड व बुडिय़ा की दीक्षा ने 57 से 60 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा प्रदेश के 12 खिलाडिय़ों ने 9 मेडल जीते हैं। इनमें तीन गोल्ड, चार सिल्वर व 2 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

उधर, अनीषा व दीक्षा ने कोच व पेरेंट्स को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंनेे बताया कि वह रोजाना सुबह-शाम तीन से चार घंटे तक प्रेक्टिस करती है जिसमें कोच का पूरा सहयोग रहता है। दीक्षा ने बताया कि सर्दी के बावजूद उसके पिता सुबह पांच बजे गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर उसे स्टेडियम छोडऩे आते हैं। अनीषा शहरी परमिंद्र सिंह गर्वनमेंट हाई स्कूल तथा दीक्षा एसडी स्कूल जगाधरी में पढ़ती है।
read more "दो पदक लेकर लौटी बाक्सिंग खिलाड़ी"

बैंक अधिकारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

भारतीय स्टेट बैंक की जगाधरी शाखा के सामने अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्कल मैनेजमेंट के विरुद्ध नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान जोनल ट्रेजरार रामप्रताप ने कहा कि हमारा असहयोग आंदोलन मैनेजमेंट के विरुद्ध 20 दिसंबर से चल रहा है।

24 जनवरी को एक दिन की हड़ताल और फरवरी में 14-15 फरवरी को चंडीगढ़ सर्कल के अधिकारियों की हड़ताल रहेगी। यदि मैनेजमेंट फिर भी न मानी तो मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकारी अनिश्चिितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे।

अधिकारियों का यह आंदोलन मैनेजमेंट के सख्त व अन्यायपूर्ण रवैए के कारण हो रहा है। मैनेजमेंट उनकी मांगी हुई मांगों को पूरा करे। इस आंदोलन के दौरान ग्राहक सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
read more "बैंक अधिकारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी"

शनिवार, 8 जनवरी 2011

सर्विस टैक्स बकायादारों को निगम ने भेजे नोटिस

निगम अधिकारियों के मुताबिक 450 से अधिक दुकानदारों का बकाया
टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

यमुनानगर नगर निगम का तीन साल से सर्विस टैक्स दबाकर बैठे दुकानदारों पर निगम की नजरें टेढ़ी होने लगी हैं। निगम की ओर से ऐसे दुकानदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस के बावजूद टैक्स न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यमुनानगर नगर निगम के तहत यमुनानगर में 1125 तथा जगाधरी में 150 से दुकानदार हैं जिनसे निगम की ओर से 150 से लेकर 16 हजार रुपए प्रति दुकान की दर से किराए लिया जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2007 में किराएदारों से सर्विस टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया था।

सरकार की ओर से 12.36 प्रतिशत लगाया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक 450 से अधिक दुकानदारों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया।

लिहाजा, अब निगम अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है। निगम की ओर से ऐसे दुकानदारों की सूचियां तैयारियां की गई हैं और अब उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।

चुकाना होगा टैक्स: यमुनानगर नगर निगम अधिकारी रमेश मेहता ने बताया कि सरकार की ओर से सर्विस टैक्स घटाकर 10.30 प्रतिशत कर दिया है। दुकानदार से किराए के साथ ही टैक्स लिया जाएगा। टैक्स न देने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। करीब 25 प्रतिशत से अधिक दुकानदारों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है। जो टैक्स का भुगतान नहीं करेगा, उस पर सौ प्रतिशत जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा हर महीने की सात तारीख के बाद टैक्स जमा करवाने पर 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा।

निगम करे भुगतान, डीसी के पास पहुंचे दुकानदार
प्रभावित दुकानदार कांग्रेसी नेता देवेंद्र चावला के नेतृत्व में डीसी यमुनानगर अशोक सांगवान से मिले। दुकानदार राजेश कुमार, सुरेश व हरजिंद्र सिंह ने बताया कि यह टैक्स नगर निगम को देना चाहिए। ये टैक्स वे नहीं देंगे। इस पर निगम ने कानूनी राय ली जिसमें सामने आया कि टैक्स दुकानदारों की ओर ही बनता है।
read more "सर्विस टैक्स बकायादारों को निगम ने भेजे नोटिस"

गोल्‍ड पर कब्‍जा

read more "गोल्‍ड पर कब्‍जा"

ये क्‍या हुआ ?

read more "ये क्‍या हुआ ?"

शुक्रवार, 7 जनवरी 2011

गुरुवार, 6 जनवरी 2011

खेल और भाईचारा

read more "खेल और भाईचारा"

यूपी का खनन बन रहा है बाढ़ बचाओ उपाय में रोड़ा

कटाव जारी यमुना में हो रहा लगातार खनन, स्टड लगाने में परेशानी

यमुना नदी में यूपी की ओर से खनन जारी है। जिसकी वजह से तटबंध टूट रहे हैं और नदी का कटाव जारी है। इससे स्टड निर्माण में भी दिक्कत आ रही है। ध्यान रहे हर साल नदी में के आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से बचाने के लिए स्टड बनाए जाते हैं। इससे तटबंध मजबूत हो जाते हैं । लेकिन खनन की वजह से इस बार स्टड बनाने के काम में कठिनाई आ रही है।

लाकड़-नवाजपुर के पास यूपी सीमा में चल रहे खनन के बारे में प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का फैसला किया है। मंगलवार को डीसी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया। वहां पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने पांच स्टड लगाने की योजना बनाई थी लेकिन मौके पर चल रहे खनन कार्य को यमुना पर बसे प्रदेश के गांवों के लिए गंभीर खतरा मानते हुए सरकार को अवगत कराने का निर्णय लिया है। ताकि इस बारे में यूपी सरकार से बात की जाए।

यूपी की सीमा पर बसे गांव लाकड़, नवाजपुर, मालीमाजरा, कन्यावाला, भीलपुरा के ग्रामीण दोनों राज्यों की सीमा पर हरियाणा की ओर चल रहे खनन कार्य पर एतराज जताया था। इसके बाद यहां पर ग्रामीणों ने यूपी की ओर से आने वाली रेत, बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों के गांव से गुजरने पर पाबंदी लगा थी। इससे यहां पर तनाव का माहौल भी पैदा हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के चलते रास्ते को खोलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

डीसी ने कई अधिकारियों के साथ मंगलवार सीमावर्ती इस क्षेत्र का दौरा किया। सिंचाई विभाग को यमुना के साथ प्रदेश की सीमा में पांच स्टड लगाने थे, ताकि यमुना में आने वाले पानी से प्रदेश के गावों को कोई खतरा न हो। यहां पर उन्होंने देखा कि खनन चाहे यूपी की सीमा में हो रहा हो,लेकिन यह खनन यमुना नदी में यूपी की ओर होने की बजाय हरियाणा की ओर हो रहा है। इससे इस ओर बसे गांवों में खतरा ओर अधिक बढ़ जाएगा।

ग्रामीणों ने दोबारा की खनन रोकने की मांग: डीसी के इस दौरे में लाकड़ गांव में इक्ट्ठे हुए ग्रामीणों ने मांग रखी कि पहले भी वर्ष 2005 में यहां पर हुए खनन की वजह से बाढ़ आई थी। अब दोबारा से वही हालात पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खनन यमुना में इसी ओर किया जा रहा है। जबकि यूपी ओर यह पूरी तरह से बंद है। ऐसे में पूरा खतरा उनके गांवों को हो जाएगा।

उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा : इस बारे में डीसी अशोक सांगवान ने बताया कि उन्होंने मौके पर पाया कि यमुना में इस ओर हो रहे खनन से गांवों के लिए खतरा हो सकता है।

यह मसला इंटरस्टेट होने के कारण इस मामले में उच्चाधिकारियों को स्थिति की पूरी जानकारी दी जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो वहां पर निशानदेही भी कराई जा सकती है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।

read more "यूपी का खनन बन रहा है बाढ़ बचाओ उपाय में रोड़ा"

पारा लुढ़का, कांपा यमुनानगर

बुधवार को दिनभर सूर्य के नहीं हुए दर्शन, रात व दिन में ज्यादा फर्क नहीं

ठिठुरन & बुधवार का अधिकतम तापमान 10.0, दिल के मरीज बरतें सावधानी

गर्म तासीर के खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी

ठंड बढ़ती जा रही है जिससे दिन और रात के तापमान में भी अंतर बहुत कम रह गया है जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को कोहरे के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान पाला पड़ेगा जिससे ठंड की चुभन और तीखी हो सकती है। रात व दिन के मौसम में ज्यादा फर्क नहीं है।

चल पड़ी शीत लहर: सर्दी में शीत लहर ठिठुरन बढ़ा रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही हालांकि रफ्तार कम थी लेकिन पहाड़ से आने वाली हवा में ठंडक अधिक थी। पहाड़ों पर बर्फ होने की वजह से हवा काफी ठंडी हो गई है। ऐसे में हल्की हवा से ठंडक का अहसास बढ़ जाता है। बुधवार को दिन भर हवा की वजह से ठिठुरन रही। पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। लग रहा था मानो ठंड के सामने सूर्य भी पस्त हो गए हों।

दिनभर छाया रहा कोहरा: चार-पांच दिन के बाद अचानक फिर कोहरे ने दस्तक दी है। कोहरा भी दिनभर छाया रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आने वाले कुछ दिन तक तापमान इसी तरह बना रहेगा।

बदल गया मैन्यू: सर्दी ने थाली का जायका भी बदल दिया है। इन दिनों सीजन सब्जी की भरमार है। इसके साथ ही गर्म तासीर के खाद्य पदार्थोंं की डिमांड भी बढ़ रही है। पेय पदार्थ में चाय-काफी के साथ सूप भी पहले नंबर पर आ गया है।


तापमान में अधिक अंतर नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 10.0 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। मंगलवार का अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यानि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं रहा है। बुधवार को हवा में नमी की मात्रा सुबह के समय 93 व शाम के समय 81 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशर सुबह के समय 6.7 व शाम के समय 7.0 एमएम रहा।

अलाव तापें मगर संभल कर
इन दिनों सर्दी से बचने के लिए अक्सर अलाव जला लिए जाते हैं। यह भी हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि अलाव ठंडा होते ही हम एकदम से ठंडे वातारण में आ जाते हैं। इतनी तेज गति से शरीर का तापमान कम नहीं हो पाता जिससे गर्म-सर्द होने की संभावना बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार अलाव तापते वक्तगर्म कपड़े होने चाहिएं जिससे शरीर का तापमान तेजी से कम न होने पाए। इसके अलावा घर के अंदर भी अंगीठी न जलाएं। हीटर यदि चला रहे हैं तो सावधानी रखें। सभी दरवाजे व खिड़की बंद न करें। इससे कमरे में आक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है जिससे बेहोशी आने की संभावना रहती है।

दिल के मरीज रखें ध्यान
हार्ट स्पेशिलिस्ट अनूप गुप्ता ने बताया कि यह मौसम हार्ट के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अलबत्ता वे ध्यान रखें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े तो पहन कर ही रखें। इसके साथ ही कमरे का तापमान भी अधिक रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि घर से बाहर कम निकलना पड़े क्योंकि इस मौसम में स्ट्रेस बढ़ सकती है जिससे दिक्कत आ सकती है। एसएमओ डाक्टर विजय दहिया ने बताया कि चार डिग्री से नीचे का तापमान हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बचने के लिए उन्हें चाहिए कि सुबह व शाम घर में ही रहें।

read more "पारा लुढ़का, कांपा यमुनानगर"

सोमवार, 3 जनवरी 2011

शनिवार, 1 जनवरी 2011

Yamuna Nagar Me Kusht Ashram Me Mnaya New Year Podha Ropan Kar


Yamuna Nagar Me National Highway Truck adde par Palti Trali Laga Jam
read more "Yamuna Nagar Me Kusht Ashram Me Mnaya New Year Podha Ropan Kar"

Yamuna Nagar Me National Highway Truck adde par Palti Trali Laga JamAC

Yamuna Nagar Me National Highway Truck adde par Palti Trali Laga Jam
read more "Yamuna Nagar Me National Highway Truck adde par Palti Trali Laga JamAC"

Yamuna Nagar Me Traffic Ka Njara



Yamuna Nagar Me Traffic Ka Njara
Yamuna Nagar Ke SP Sahib Sandeep Khirwar
read more "Yamuna Nagar Me Traffic Ka Njara"

Yamuna Nagar Me Har Kisi ne Kiya 2011 ka Welcome Apne Apne andaj me



Yamuna Nagar Me Har Kisi ne Kiya 2011 ka Welcome Apne Apne andaj me
read more "Yamuna Nagar Me Har Kisi ne Kiya 2011 ka Welcome Apne Apne andaj me"

Aene me deku to kesa lag raha hu

read more "Aene me deku to kesa lag raha hu"

Yamuna Nagar me 2011 ki Halchal

read more "Yamuna Nagar me 2011 ki Halchal"

Yamuna Nagar me Ranga rang 2011 Welcome

read more "Yamuna Nagar me Ranga rang 2011 Welcome"

Welcome Hua 2011 ka Gujre jmane ke yaad me





read more "Welcome Hua 2011 ka Gujre jmane ke yaad me"

Yamuna Nagar Me New Year 2011 Ka Welcome hua is tra se






Yamuna Nagar Me New Year 2011 Ka Welcome hua is tra se
Har Aur Ik Alag Rang Najar Aya Har Traf Kush Ki Mahol Raha
read more "Yamuna Nagar Me New Year 2011 Ka Welcome hua is tra se"

Yamuna Nagar me mnaya gya gurmuki diwas

Wahe guru ji ka Khalsa Wahe guru ji ke Fathe

Wahe guru ji ka Khalsa Wahe guru ji ke Fathe
read more "Yamuna Nagar me mnaya gya gurmuki diwas"

हैपी न्‍यू ईयर






read more "हैपी न्‍यू ईयर"