शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

Tension Khallaaaaas

read more "Tension Khallaaaaas"

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

‘जो बोले सो निहाल’ से गूंजा शहर




गुरुपर्व & दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में जगह-जगह निकाला गया नगर-कीर्तन

गुरुद्वारा दसवीं पातशाही श्री सिंह सभा की ओर से दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। नगर-कीर्तन में शामिल दो हाथी, 11 घोड़े व गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में शामिल जत्थे शबद-कीर्तन करते चल रहे थे। पूरा क्षेत्र बोले सो निहाल से गूंज उठा।

कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में संगत ने नगर-कीर्तन में शमिल हुई। नगर कीर्तन हनुमान गेट से शुरू हुआ। इसके बाद पंसारी बाजार, रेलवे बाजार, पत्थर वाला बाजार, चौक बाजार, देवी भवन मंदिर, गोपाल नगर से होते हुए हनुमान गेट स्थित गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु हरगोबिंद सिंह शास्त्र विद्यालय, दशमेश गतका अखाड़ा व जत्थेदार सरदार बहादुर सिंह गतका अखाड़ा ने भाग लिया। इसके अलावा स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल व गुरु हरकिशन कालेज आफ एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने स्लोगन के माध्यम से रैली निकाली। शहर में जगह जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। गतका पार्टी के सदस्यों का प्रदर्शन नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान करतार सिंह व नगर कीर्तन निगरानी कमेटी केसदस्य अमरजीत सिंह कोहली ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुपर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 से तीन बजे तक चलेगा। मौके पर अमरजीत सिंह मग्गी, सविंद्र चंदोक, दर्शन सिंह आनंद, हरविंद्र सिंह भाटिया, हरविंद्र डिंपल, महिंद्र सिंह, मोहन सिंह, एनएस सगू, रविंद्र भाटिया, जत्थेदार सोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मदन सिंह व हरपाल सिंह आनंद ने सहयोग दिया।
read more "‘जो बोले सो निहाल’ से गूंजा शहर"

ट्विन सिटी की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल

सिविल लाइन स्थित जगाधरी नगरपरिषद के भवन में लाइब्रेरी में साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं जबकि 565 सदस्य

जगाधरी & लाइब्रेरी में करीब साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं।

ट्विन सिटी में उच्चतर शिक्षा विभाग की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल है। लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी है और जो पुस्तकें हैं वह काफी पुरानी हैं। इसकी वजह से अधिकतर लोग केवल समाचार पत्र व मैगजीन पढऩे के लिए ही लाइब्रेरी में आते हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग की सिविल लाइन स्थित जगाधरी नगरपरिषद के भवन में लाइब्रेरी है। फिलहाल लाइब्रेरी में साढ़े 11 हजार पुस्तकें हैं जबकि 565 सदस्य हैं। जगाधरी निवासी राकेश शर्मा कहते हैं कि लाइब्रेरी में अधिकतर पुस्तकें काफी पुरानी हैं इसलिए जब भी वह यहां आता है, तो समाचार पत्र या मैगजीन ही पढऩे के लिए आता है। वहीं यमुनानगर निवासी प्रवीण वशिष्ठ कहते हैं कि अक्टूबर २००५ में लाइब्रेरी को यमुनानगर से जगाधरी शिफ्ट कर दिया गया था। लाइब्रेरी यमुनानगर से आठ किलोमीटर दूर है। पहले लाइब्रेरी में चले जाते थे मगर अब इतनी दूर जाना संभव नहीं है। लाइब्रेरी में आए जगाधरी निवासी जिया लाल जैन कहते हैं कि वे लाइब्रेरी में समाचार पत्र व मैगजीन पढऩे आते हैं। वे लगातार पांच साल से यहां से आ रहे हैं।

२००५-०६ में खरीदी थी पुस्तकें: अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2००५-०६ में सांसद शैलजा की ओर से 50 हजार रुपए की ग्रांट दी गई थी जिससे कुल 447 पुस्तकें खरीदी थी। उसके बाद लोकल लेवल पर पुस्तकों की खरीद नहीं की गई। हालांकि हर साल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकें भेजी जाती है। पुस्तकों की खरीद का निर्णय उच्च स्तर पर ही किया जाता है। गत वर्ष लाइब्रेरी में दो हजार पुस्तकें उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई थी।

उनका प्रयास, पाठकों को दिक्कत न आए: लाइब्रेरियन जोगिंद्र लाल कहते हैं कि लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसका वे खास ख्याल रखते हैं। लाइब्रेरी में पंजाबी, हिंदी व उर्दू की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी सदस्य एक बार में 14 दिन के लिए पुस्तक घर भी ले जा सकते हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी में पंजाबी व उर्दू भाषा समेत कुल 13 समाचार पत्र आते हैं। 15 मैगजीन आती हंै। इनमें बच्चों व महिलाओं की पसंद की मैगजीन भी शामिल हैं। लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी नहीं है। हर साल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकें भेजी जाती हैं।

कोई भी बन सकता है सदस्य: कोई भी व्यक्ति लाइब्रेरी का सदस्य बन सकता है। व्यस्क को 500 रुपए तथा बच्चे को 100 रुपए सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। ये सिक्योरिटी रिफंडएबल है। लाइब्रेरी सदस्य 14 दिन के लिए पुस्तक घर भी ले जा सकते हैं। पुस्तकालय में पढऩे के लिए सदस्यता की जरूरत नहीं है।
read more "ट्विन सिटी की इकलौती लाइब्रेरी बेहाल"

दो पदक लेकर लौटी बाक्सिंग खिलाड़ी

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित रूरल नेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट अंडर-16 में जिले की दो बाक्सिंग खिलाड़ी एक स्वर्ण समेत दो मेडल लेकर लौटी। दोनों का तेजली स्पोटर््स कांप्लेक्स में कोच धर्मेंद्र मेहता ने स्वागत किया। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 लड़कियों ने भाग लिया था जिसमें यमुनानगर से दो खिलाड़ी शामिल थी। प्रतियोगिता में तेजली की अनीषा ने 70 से 75 किलोवर्ग में गोल्ड व बुडिय़ा की दीक्षा ने 57 से 60 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा प्रदेश के 12 खिलाडिय़ों ने 9 मेडल जीते हैं। इनमें तीन गोल्ड, चार सिल्वर व 2 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

उधर, अनीषा व दीक्षा ने कोच व पेरेंट्स को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंनेे बताया कि वह रोजाना सुबह-शाम तीन से चार घंटे तक प्रेक्टिस करती है जिसमें कोच का पूरा सहयोग रहता है। दीक्षा ने बताया कि सर्दी के बावजूद उसके पिता सुबह पांच बजे गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर उसे स्टेडियम छोडऩे आते हैं। अनीषा शहरी परमिंद्र सिंह गर्वनमेंट हाई स्कूल तथा दीक्षा एसडी स्कूल जगाधरी में पढ़ती है।
read more "दो पदक लेकर लौटी बाक्सिंग खिलाड़ी"

बैंक अधिकारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

भारतीय स्टेट बैंक की जगाधरी शाखा के सामने अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्कल मैनेजमेंट के विरुद्ध नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान जोनल ट्रेजरार रामप्रताप ने कहा कि हमारा असहयोग आंदोलन मैनेजमेंट के विरुद्ध 20 दिसंबर से चल रहा है।

24 जनवरी को एक दिन की हड़ताल और फरवरी में 14-15 फरवरी को चंडीगढ़ सर्कल के अधिकारियों की हड़ताल रहेगी। यदि मैनेजमेंट फिर भी न मानी तो मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकारी अनिश्चिितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे।

अधिकारियों का यह आंदोलन मैनेजमेंट के सख्त व अन्यायपूर्ण रवैए के कारण हो रहा है। मैनेजमेंट उनकी मांगी हुई मांगों को पूरा करे। इस आंदोलन के दौरान ग्राहक सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
read more "बैंक अधिकारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी"

शनिवार, 8 जनवरी 2011

सर्विस टैक्स बकायादारों को निगम ने भेजे नोटिस

निगम अधिकारियों के मुताबिक 450 से अधिक दुकानदारों का बकाया
टैक्स न चुकाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

यमुनानगर नगर निगम का तीन साल से सर्विस टैक्स दबाकर बैठे दुकानदारों पर निगम की नजरें टेढ़ी होने लगी हैं। निगम की ओर से ऐसे दुकानदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस के बावजूद टैक्स न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यमुनानगर नगर निगम के तहत यमुनानगर में 1125 तथा जगाधरी में 150 से दुकानदार हैं जिनसे निगम की ओर से 150 से लेकर 16 हजार रुपए प्रति दुकान की दर से किराए लिया जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2007 में किराएदारों से सर्विस टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया था।

सरकार की ओर से 12.36 प्रतिशत लगाया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक 450 से अधिक दुकानदारों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया।

लिहाजा, अब निगम अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है। निगम की ओर से ऐसे दुकानदारों की सूचियां तैयारियां की गई हैं और अब उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं।

चुकाना होगा टैक्स: यमुनानगर नगर निगम अधिकारी रमेश मेहता ने बताया कि सरकार की ओर से सर्विस टैक्स घटाकर 10.30 प्रतिशत कर दिया है। दुकानदार से किराए के साथ ही टैक्स लिया जाएगा। टैक्स न देने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। करीब 25 प्रतिशत से अधिक दुकानदारों ने टैक्स का भुगतान नहीं किया है। जो टैक्स का भुगतान नहीं करेगा, उस पर सौ प्रतिशत जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा हर महीने की सात तारीख के बाद टैक्स जमा करवाने पर 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा।

निगम करे भुगतान, डीसी के पास पहुंचे दुकानदार
प्रभावित दुकानदार कांग्रेसी नेता देवेंद्र चावला के नेतृत्व में डीसी यमुनानगर अशोक सांगवान से मिले। दुकानदार राजेश कुमार, सुरेश व हरजिंद्र सिंह ने बताया कि यह टैक्स नगर निगम को देना चाहिए। ये टैक्स वे नहीं देंगे। इस पर निगम ने कानूनी राय ली जिसमें सामने आया कि टैक्स दुकानदारों की ओर ही बनता है।
read more "सर्विस टैक्स बकायादारों को निगम ने भेजे नोटिस"

गोल्‍ड पर कब्‍जा

read more "गोल्‍ड पर कब्‍जा"

ये क्‍या हुआ ?

read more "ये क्‍या हुआ ?"

शुक्रवार, 7 जनवरी 2011