Davinder mehta yamunanagar yamunanagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Davinder mehta yamunanagar yamunanagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 8 जून 2013

भाजपा ने ठोका मेयर का दावा

भाजपा ने ठोका मेयर का दावा

सुरेंद्र मेहता/हमारे प्रतिनिधि
संगीता सिंगल
कुसुम त्यागी
प्रीति जौहर
यमुनानगर, 6 जून। यमुनानगर नगर निगम के मेयर पद की ताजपोशी को लेकर जहां भाजपा ने बड़ी पार्टी होने के नाते दावा पेश करने का निर्णय लिया है वहीं इस कुर्सी पर बैठने के लिए पार्टी की चुनी गई तीनों पार्षद हर संभव जोड़तोड़ का प्रयास कर रही हैं। तीनों महिला पार्षदों में से एक ही पार्षद ऐसी है जो पहले चुनाव लड़ चुकी है जबकि बाकी दोनों महिला पार्षदों ने पहली बार चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की।
निगम के छह नंबर वार्ड से चुनाव मैदान में उतरी प्रीती जौहर अन्य प्रत्याशियों से उम्र में छोटी हैं। 2002 में वह शैलेंद्र जौहर के साथ परिणय सूत्र में बंधी और अब उनके पास दो बच्चे हैं। बीए, बीएड और फैशन डिजाइनर का कोर्स करने वाली प्रीती इस समय घरेलु महिला है। वह पहली बार चुनाव मैदान में उतरी और 2476 मत प्राप्त कर इनेलो प्रत्याशी संगीता अग्रवाल को 460 मतों के अंतर से हराया। प्रीती का कहना है कि वह कॉलेज समय में भी छात्र संघ चुनाव नहीं लड़ी और न ही उनकी कभी रूचि रही है। अब वह पार्षद बनकर कुछ ऐसा करना चाहती है जिससे वह दोबारा भी घर बैठे पार्षद चुनी जाएं। पार्षद के पति ने भी कभी चुनाव नहीं लड़ा है और वह केबल टीवी का काम करते हैं।
सात नंबर वार्ड से पहली बार चुनाव लडऩे वाली कुसुम त्यागी को 3125 मत मिले और उन्होंने आजाद प्रत्याशी अल्का रानी से 927 मतों से जीत हासिल की। बारहवीं पास कुसुम घरेलु महिला है और दो बच्चों की मां हैं। एक बच्चे ने डाक्टरी और दूसरे ने एलएलबी कर ली है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी कुसुम त्यागी के पति राकेश त्यागी पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा श्री त्यागी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और इस समय वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा के साथ उनके नजदीकी संबंध है। पेशे से किसान राकेश त्यागी इस समय प्रापर्टी डिलिंग का काम भी करते हैं। पार्षद कुसुम त्यागी का कहना है कि अगर उन्हें मेयर बना दिया जाता है तो वह यमुनानगर की सड़कों एवं गलियों को चंडीगढ़ की तर्ज पर बनवाएंगी और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम करेंगी।
आठ नंबर वार्ड से विजयी संगीता सिंघल को 2659 मत मिले और उन्होंने भाजपा के बागी की पत्नी सुमन मरवाह को 661 मतों से हराया। पहले भी पार्षद रह चुकी संगीता कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़ी हुई हैं और इस समय वह पार्टी की महिला मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारी हैं। संगीता का कहना है कि मेयर बनने पर वह सरकार की उपेक्षा की शिकार रही स्थानीय जनता को राहत पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को भली भांति जानती हैं और उनका समाधान करवाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

पानीपत में चल सकता है ‘शाह’ का ‘खेल’

सुरेंद्र सांगवान/ट्रिब्यून न्यूज सॢवस
सुरेश वर्मा
सुनील वर्मा
भूपेंद्र सिंह
पानीपत, 7 जून। यहां मेयर पद का ताज किसके सिर बंधेगा यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन इस समय पार्षद सुनील वर्मा, भूपेंद्र सिंह और सुरेश वर्मा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। यदि भाजपा निर्दलियों को जोड़कर 13 के आंकड़े को छू सकी तो दुष्यंत भट और सतीश सैनी की लाटरी खुल सकती है।
वार्ड 17 से मात्र 17 वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले सुनील वर्मा को विधायक बलबीर पाल शाह का आशीर्वाद है। वर्मा पेशे से कोरियर कंपनी चलते हैं और स्नातकोत्तर तक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने इस चुनाव में बलराम को शिकस्त दी है। शाह का प्रयास रहेगा कि सुनील को मेयर पद पर बैठाया जाये।
दूसरे प्रमुख दावेदार हैं वार्ड 11 से बतौर निर्दलीय जीतने वाले भूपेंद्र सिंह। सिंह टिकट न मिलने पर इनेलो छोड़कर बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा के रवींद्र भाटिया को हराकर 727 मतों से चुनाव जीता। तीन बच्चों के पिता 43 वर्षीय श्री सिंह नौवीं पास और बिल्ंिडग कांट्रेक्टर हैं। उनका यह पहला चुनाव था। कई साल से वे इनेलो से जुड़े हुये थे।
तीसरे दावेदार वार्ड सात से चुनाव जीतने वाले सुरेश वर्मा हैं। श्री वर्मा दसवीं पास हैं और उनका प्रोपर्टी और डिपो का व्यवसाय है। उन्हें पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रसन्नी देवी का खास माना जाता है। सुरेश कुमार ने रामकुमार को 1241 वोटों से हराकर यह चुनाव जीता है।
भाजपा यदि निर्दलियों को जोड़कर तेरह का आंकड़ा जुटा लेती है तो मेयर के दावेदारों में वार्ड 12 से सतीश सैनी और वार्ड 24 से दुष्यंत भट्टï का नाम और शामिल हो सकता। नित नये बनते समीकरणों के चलते अभी यह कहना कठिन है कि सहमति किस नाम पर बनेगी।

सीनियर डिप्टी व डिप्टी के लिए भी दौड़

रोचक बात यह है कि जो पार्षद मेयर बनने की दौड़ में शामिल है, उनमें से कई ऐसे हैं, जो मेयर नहीं बनने की सूरत में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनने की कोशिशों में जुटे हैं। यानीकि किसी भी सूरत में पद की चाह है। इन पदों की लड़ाई वहां अधिक है, जहां पर मेयर की कुर्सी आरक्षित हैं। यमुनानगर व हिसार में जहां महिला के लिए मेयर की कुर्सी आरक्षित है वहीं रोहतक में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला मेयर बनेगी। इसी तरह से पानीपत में पिछड़ा वर्ग व अंबाला में अनुसूचित जाति का मेयर बनेगा। इस सूरत में इन जगहों पर दूसरे पदों के लिए भी जोड़-तोड़ चल रही है।


read more "भाजपा ने ठोका मेयर का दावा"

शनिवार, 13 अप्रैल 2013

मध्यावधि चुनावों की घोषणा कभी भी : रामबिलास शर्मा

मध्यावधि चुनावों की घोषणा कभी भी : रामबिलास शर्मा

Posted On April - 12 - 2013
यमुनानगर, 12 अप्रैल (हप्र)। देश में मध्यावधि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और घोषणा होते ही राज्य की सभी दसों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी। हजकां-भाजपा गठबंधन के बैनर तले यह चुनाव लड़ा जायेगा। यह जानकारी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने यमुनानगर के बस स्टैंड के पास उनके स्वागत में उमड़े जनसमूह को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि गठबंधन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राज्य की सभी दसों सीटों पर हजकां-भाजपा गठबंधन का कब्जा होगा। श्री शर्मा ने यह भी दावा किया कि राज्य में भी कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती आरंभ हो चुकी है और इसी के डर के चलते ही अब निगम कार्पोरेशनों के चेयरमैनों की नियुक्ति की गई है और मंत्रीमंडल के फेरबदल की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन उन्हें सलाखों के पीछे बंद करने की बजाय सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर दोषियों को सलाखों के पीछे बंद किया जायेगा।
एक प्रश्र के उत्तर में श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों को तो अब रात को भी नरेंद्र मोदी एवं सुषमा स्वराज नजर आते हैं। नगर निगम चुनाव बारे पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी यह चुनाव अपने चिन्ह पर लड़ेगी।
read more "मध्यावधि चुनावों की घोषणा कभी भी : रामबिलास शर्मा"

मंगलवार, 9 अप्रैल 2013

‘महिलाएं खुद जागें और औरों को भी जगाएं’

‘महिलाएं खुद जागें और औरों को भी जगाएं’

Posted On April - 9 - 2013
गुरु नानक खॉलसा कॉलेज मेंं आयोजित कार्यक्रम मेेंं सीजेएम एवं जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के सचिव जयवीर सिंह का अभिनंदन करते हुए कॉलेज प्राचार्या डॉ. विरेन्द्र कौर। -हप्र
यमुनानगर, 8 अप्रैल (हप्र)। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के सामाजिक सरोकार इकाई (सीएसआर) तथा गुरु  नानक खालसा कॉलेज के  महिला प्रकोष्ठ की ओर से पिछले एक माह से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रमों का विधिवत् रूप से समापन हो गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम एवं जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के सचिव जयवीर सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थाओं की अभिभाविका एवं प्रथम महिला खेम कौर जौहर ने की। विद्वान अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के विधि विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन गुप्ता उपस्थित थी। कॉलेज के गान और द्वीप प्रज्वलित करके हुए इस समारोह के दौरान महिला की दुर्दशा, दिशा, स्थिति और समाधान पर दो लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर सभी भाव विह्वल हो गए।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विरेन्द्र कौर ने मुख्य अतिथि, विद्वान अतिथि व अन्य का अभिनंदन करते हुए कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि कॉलेज का महिला प्रकोष्ठ कॉलेज की छात्राओं को कानूनी साक्षरता और सेवाएं उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है ताकि छात्राएं पढऩे-लिखने के साथ-साथ सशक्त, समर्थ और स्वाभिमानी बन सके। मौके पर कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दलजीत कौर ने मुख्य अतिथि, विद्वान अतिथि का परिचय करवाते हुए प्रकोष्ठ की गतिविधियों से सभी को रूबरू करवाया।
सीजेएम एवं जिला कानूनी सेवाएं प्रधिकरण के सचिव श्री जयवीर सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब महिलाएं खुद जागें और औरों को भी जगाएं अन्यथा 16 दिसम्बर वाले भयानक क्रूरतम और जघन्य अपराध होते रहेंगे। न कानून कुछ कर सकेंगे और हम और आप इसलिए अच्छा है कि हम स्वयं ही जागें और अपनी जिंदगी, समाज और राष्ट्र से अज्ञानता का अंधेरा समाप्त करें। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वह जहां अपने बच्चों को महिलाओं का मान-सम्मान करने के संस्कार दें वही लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दें ताकि परिवारिक भेदभाव समाप्त हो सके। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज की सामाजिक सरोकार इकाई की प्रभारी सुश्री संयम मराठा ने महिला सशक्तीकरण एवं महिला कानून व अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। श्रीमती खेम कौर जौहर ने सीजेएम एवं जिला कानूनी सेवाएं प्रधिकरण के सचिव जयवीर सिंह और प्रोफेसर सुमन गुप्ता को तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विरेन्द्र कौर ने सुश्री संयम मराठा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
read more "‘महिलाएं खुद जागें और औरों को भी जगाएं’"

बुधवार, 3 अप्रैल 2013

‘रणवीर हुड्डा के नाम से खुलेगा टेक्रालोजी संस्थान’

‘रणवीर हुड्डा के नाम से खुलेगा टेक्रालोजी संस्थान’

Posted On April - 2 - 2013
यमुनानगर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करते हरियाणा तकनीकी विभाग के प्रिंसीपल सेके्रटरी एवं आयुक्त धनपत सिंह। - हप्र
यमुनानगर, 2 अप्रैल (हप्र)। हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा के नाम से यमुनानगर में अति शीघ्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी खोला जाएगा, जिसको लेकर जमीन फाईनल कर दी गई है। उक्त जानकारी हरियाणा तकनीकि विभाग के प्रिंसीपल सैके्रटरी एवं आयुक्त धनपत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि आने वाला युग तकनीकि शिक्षाओं पर आधारित है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में 643 तकनीकि, पोलिटैक्निक, मैनेजमेंट एवं एमबीए के संस्थान कार्यरत हैं, जिनमें 60 केवल यमुनानगर में हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर तकनीकि शिक्षा को लेकर प्रदेश भर में अग्रिम श्रेणी में गिना जाता है और अब जल्द ही यहां इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खुलने से जिलावासियों को और लाभ होगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से तकनीकि शिक्षा के क्षेत्र में जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में युवाओं को व्यापक विकल्प प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक सरकारी तकनीकि संस्थान खोला जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस शिक्षा को प्राप्त कर लाभ उठा सके।  इससे पहले मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में धनपत सिंह ने बच्चों को डिग्रियां वितरित की। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का दिन किसी भी युवा के जीवन में अति महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन वह अपनी शिक्षा पूर्ण कर किसी रोजगार की तलाश में जीवन के अन्य चरण में प्रवेश करता है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षण संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए नये डिग्री धारकों को बधाई दी। समारोह में 715 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करने के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर मैरिट लिस्ट में आने वाले पुनीत पसरीचा, दीपिका, गुरकरण कौर, प्रीति साहनी, प्रीति, विदूषी तरेजा, गरिमा रवाल, कमलप्रीत कौर, कृतिका गोयल को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य डा. केएल जौहर, नंदलाल गर्ग, डा. अनिल अग्रवाल, मनीषा खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित थे।
read more "‘रणवीर हुड्डा के नाम से खुलेगा टेक्रालोजी संस्थान’"

ज्ञापन देने बंद, अब उतरेंगे सड़कों पर : दिलबाग सिंह

ज्ञापन देने बंद, अब उतरेंगे सड़कों पर : दिलबाग सिंह

Posted On April - 3 - 2013
यमुनानगर जिला सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त से सड़कों की समस्याओं को लेकर बातचीत करते यमुनानगर एवं रादौर के विधायक। छाया : हप्र
यमुनानगर, 2 अप्रैल (हप्र)। विपक्षी विधायक अब उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के पास जनता की समस्याओं को हल करवाने के लिए नहीं जाएंगे बल्कि संघर्ष का रास्ता अपना कर खुद बैठेंगे और न प्रशासन को बैठने देंगे। बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद आज तक एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। यह कहना है यमुनानगर से इनेलो विधायक दिलबाग सिंह का, जो अतिरिक्त उपायुक्त को समस्याओं संबंधित ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधायक डा. बीएल सैनी, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक रामजी लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि न तो विधानसभा में उन्हें बोलने का मौका दिया जाता है और न ही जिला प्रशासन विकास कार्यों को करवा रहा है। जिस कारण जिले की जनता का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि बार-बार उपायुक्त से समय लेने के बावजूद उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह ज्ञापन देने बंद कर लोगों के सहयोग से सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी को सौंपे ज्ञापन में विधायक ने रोष जताते हुए कहा कि सड़कों की हालत इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार होने से आए-दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों में उपस्थित पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है और लगभग हर वार्ड में कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी ने प्रदर्शकारियों को आश्वासन दिया कि सड़क और सफाई व्यवस्था जल्द ही सुधर जाएगी।इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद मिश्रा, बीके मेहता, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, दलमीरा राम सैनी, सुरेश शर्मा, गुरप्रीत चावला मुख्य रूप से उपस्थित थे।

read more "ज्ञापन देने बंद, अब उतरेंगे सड़कों पर : दिलबाग सिंह"