बुधवार, 6 मार्च 2013

श्री ज्योर्तिलिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव धाम में होगा महाशिवत्रि पर्व

श्री ज्योर्तिलिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव धाम बुडिय़ा, जिला यमुनानगर में महाशिवरत्रि पर्व 9 से 11 मार्च तक मनाया जायेगा। 9 मार्च को शोभा यात्रा एवं नगर संकीर्तण होगा। श्री अनुज वत्स जी अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। 10 मार्च सुबह 4 बजे कलश पूजन के बाद जलधारा प्रारंभ एवं 5 बजे भजन गंगा आरंभ होगी। भजन गंगा में विनोद राजन एंड पार्टी और सर्व धर्म भजनों में श्री सत्य सांई सेवा समिति यमुनानगर द्वारा भजनों का गुणगान किया जायेगा। 11 मार्च को शिव गुणगान होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका रूपम शर्मा शिव जी का गुणगान करेंगे। 1982 को धाम पर जगत गुरू शंकराचार्य श्री निरंजनदेव पुरी जी का आगमन हुआ था और उन्होंने ही यहां स्थित शिवलिंग को ज्योतिर्लिंग की संज्ञा दी थी।

read more "श्री ज्योर्तिलिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव धाम में होगा महाशिवत्रि पर्व"

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

जन्मदिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया।

श्री लाल द्वारा मंदिर यमुनानगर में आज श्री १००८ महंत श्री द्वारका दास जी महाराज ब्रह्मलीन तेरहवीं गद्दी दरबार श्री ध्यानपुर वालों का जन्मदिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नाचगाकर जन्मोत्सव मनाया।
हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें अक्षिता एवं रोहित शर्मा तथा श्रीमती नेहा एवं मुकेश कश्यप मुख्य यजमान थे। प्रसिद्ध भजनोपदेशक श्री राम जी दास एंड पार्टी सहित कई भजन मंडलियों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर महाराज की प्रतिमा पर तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
जन्मदिवस के अवसर पर स्वामी राम जी दास ने गुरू महिमा का व्याख्यान करते हुए कहा कि गुरू के बिना मानव जीवन का महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरू ही भगवान और मानव के बीच की कड़ी है। इसलिए हर इंसान को गुरू जरूर धारन करना चाहिए और उसके बताये रास्ते पर चलकर अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंदिर कमेटी प्रधान पूर्णचंद मेहता व महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि सतगुरू बावा लाल दयाल जी महाराज की ध्यानपुर गद्दी पर इस समय १५वें गुरू श्री राम सुंदर दास जी महाराज विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि श्री ध्यानपुर गद्दी पर स्थित बावली में स्नान मात्र से संतान की प्राप्ति होती है। 
इस समय हर शहर में बावा लाल जी के मंदिर स्थित है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में तीन करोड़ रूपये की लागत से बने इस मंदिर को नया रूप दिया गया है और यह मंदिर इस पूरे शहर की रौनक बढ़ा रहा है। श्री मेहता ने बताया कि अब मंदिर में नव ग्रह मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा यज्ञशाला व प्ले स्कूल का निर्माण करवाने की भी योजना है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिये लंगर प्रसाद का भी प्रबंध था। इस अवसर पर रमेश मेहता, लाला दयाल चंद खरैती लाल, विपिन शर्मा, सुरिंद्र बग्गा, सतपाल, अशोक भाटिया, राकेश शर्मा, संजय, हिमांशु, नरेंद्र ओबराय उपस्थित थे।



read more "जन्मदिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया।"

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

श्री लालद्वारा मंदिर में जन्‍मोत्‍सव समारोह का हुआ आयोजन

सतगुरू बावा लाल दयाल जी महाराज का ६५८वां जन्मोत्सव मन्दिर श्री लाल द्वारा में हर्षोल्लास से मनाया गया। यमुनानगर व जगाधरी सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने समागम में भाग लिया।
मुख्य यजमान श्रीमती तराना एवं सुमित धीमान की देखरेख में समागम का आरंभ हवन यज्ञ व ध्वजारोहण से हुआ। पंडित गोपाल शर्मा व उनकी टीम ने विधिविधान से यज्ञ संपूर्ण करवाया। तत्पश्चात संकीर्तन व दूज उत्सव हुआ। उत्सव में प्रसिद्ध भजनीक श्रीमती रूपम शर्मा एंड पार्टी सहित कई महिला संकीर्तण मंडलियों ने अपने भजनों के माध्यम से गुरूओं का गुणगान किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, वे भजनों पर नाच-गाकर गुरू महाराज का जन्म दिवस मना रहे थे।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंदिर कमेटी महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि सतगुरू बावा लाल दयाल जी महाराज का जन्म लाहौर के समीप कसूर में संवत १४१२ को हुआ था। मात्र १८ वर्ष की आयु में महाराज अध्यात्म की ओर मुड़ गये थे। श्री चैतन्य स्वामी जी की शरण में जाने के बाद उन्होंने धर्म प्रचार प्रारंभ किया। सतगुरू बावा लाल जी महाराज ने धर्म का इतनाप्रचार किया कि भारत में ही नहीं अपितु पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान में भी आज गद्दियां हैं। जहां श्रद्धालु माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं पूरी कर रहे हैं। श्री मेहता ने बताया कि यमुनानगर जिले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नाम दीक्षा ली हुई है। यहां बने लालद्वारा मंदिर में २२ देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इसके अलावा शिव परिवार व हनुमान जी का मंदिर अलग से बनाया गया है। समागम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान पूर्णचंद मेहता, लाला दयाल चंद गोयल, पूर्ण महेंद्र चोपड़ा, सोनू, मोनू, सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र मेहता, विपिन कोहली, खरैती लाल, विक्की मेहता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
read more "श्री लालद्वारा मंदिर में जन्‍मोत्‍सव समारोह का हुआ आयोजन"

सोमवार, 11 फ़रवरी 2013

श्री लालद्वारा मंदिर यमुनानगर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगा समागम

श्री लालद्वारा मंदिर यमुनानगर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। श्री लालद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पूर्ण चंद मेहता व महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि सतगुरू बावा लाल दयाल जी सहाय के 658वें जन्मोत्सव को लेकर यह समागम आयोजित किया जा रहा है।
12 फरवरी को सतगुरू बावा लाल दयाल जी महाराज का 658वा जन्मोत्सव वार्षिक दूज के रूप में मनाया जायेगा। समारोह के अंतर्गत आयोजित हवन यज्ञ व ध्वजारोहन की रस्म श्रीमती तराना व सुमित धीमान द्वारा अदा की जायेगी। इसके बाद लाल संकीर्तन व दूध उत्सव होगा जिसमें प्रसिद्ध भजनीक श्रीमती रूपम शर्मा एवं पार्टी व श्री राम जी दास राधे राधे सर्व सांझा श्री राधा संकीर्तन मंडली समेत अनेकों भजन मंडलियां अपने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी। 14 फरवरी को तेहरवीं गद्दी नशीन ब्रह्मïलीन श्री 1008 महंत श्री द्वारका दास जी महाराज का जन्मोत्सव एवं बसंत पंचमी समारोह का आयोजन मंदिर प्रांगण में होगा। हवन यज्ञ में श्रीमती अक्षिता एवं रोहित शर्मा तथा श्रीमती नेहा एवं मुकेश कश्यप मुख्य यजमान होंगे। इसके बाद बसंत उत्सव होगा। जिसमें अनेकों भजनोंपदेशक व महिला संकीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। 12 एवं 14 फरवरी को ब्रह्मï भोज व भंडारों का आयोजन होगा। इस अवसर पर लाला दयाल चंद गोयल, राकेश कोहली, नरेंद्र ऑबराय, खरैती लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
read more "श्री लालद्वारा मंदिर यमुनानगर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगा समागम"

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

हरियाणा ब्राह्मण परिसंघ की बैठक का हुआ आयोजन

दिनांक 3 फरवरी, 2013, दिन रविवार
दैनिक भास्‍कर
 दैनिक जागरण
 पंजाब केसरी
 अमर उजाला
दैनिक ट्रिब्‍यून
*******************
read more "हरियाणा ब्राह्मण परिसंघ की बैठक का हुआ आयोजन "

बुधवार, 28 नवंबर 2012

दुलर्भ पक्षी बने कौतूहल




यमुनागर के गांव बहादुरपुर में पांच दुर्लभ पक्षी मिले हैंत्र जो देखने में उल्‍लू और जटायु जैसे लग रहे है। लोग इनकों भगवान का अवतार मानकर इनकी पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैंत्र
read more "दुलर्भ पक्षी बने कौतूहल "