सुरेंद्र मेहता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुरेंद्र मेहता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 सितंबर 2015

श्रीहनुमान मंदिर रामपुरा में जन्‍मोष्‍टमी पर्व आयोजित

















read more "श्रीहनुमान मंदिर रामपुरा में जन्‍मोष्‍टमी पर्व आयोजित "

तीस घंटे पानी में तैर कर बनाया तैराक अनिल शर्मा ने रचा इतिहास

♦ लिंबिकाबुक में दर्ज रिकार्ड की बराबरी कर किया चकित
♦ श्रीहनुमान मंदिर सभा ने तैराक अनिल शर्मा को किया सम्‍मानित

श्रीहनुमान मंदिर सभा रामपुरा के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन कर लगातार तीस घटें व दस मिनट पानी में तैर कर इतिहास रचने वाले शहर के तैराक अनिल शर्मा को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भाग लिया। जबकि अध्यक्षता नगर निगम यमुनानगर के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने की। मौके पर सभा ने सरकार से अनिल शर्मा को सरकारी विभाग में रोजगार दिए जाने व उनका नाम लिंबिका बुक में दर्ज करवाए जाने की मांग की है। 

मुख्यातिथि एवं  विधायक घनश्याम दास ने अनिल शर्मा की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने लगातार तीस घंटे व दस मिनट पानी में तैराकी करके जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विधायक ने कहा कि श्रीहनुमान मंदिर सभा द्वारा अनिल शर्मा के लिए सरकार से जो रोजगार दिलवाए जाने की मांग की है वह उसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अनिल शर्मा का हक भी बनता है। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम यमुनानगर के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। जिससे जिलेवासियों का मान बढ़ा है। मौके पर सभा के महासचिव देवेंद्र मेहता ने बताया कि लिंबिका बुक में अब तक जिस व्यक्ति का नाम दर्ज है उसने लगातार तीस घंटे पानी में तैर कर रिकार्ड बनाया हुआ है। जबकि अनिल शर्मा ने लगातार तीस घंटे दस मिनट तैराकी करके लिंबिका बुक में दर्ज रिकार्ड की बराबरी की है, बल्कि दस मिनट अधिक समय तैर कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने सभा की ओर से सरकार से अनिल शर्मा को किसी सरकारी विभाग में नौकरी दिए जाने व उनका नाम लिंबिका बुक में दर्ज करवाए जाने की मांग की है। मौके पर तैराक अनिल शर्मा ने कहा कि उनके मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना रहीहै। यही वजह है कि उन्होंने तैराकी में अपना मुकाम हासिल करने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि लिंबिका बुक में नाम दर्ज करने के लिए वह अपना सारा रिकार्ड वहां भिजवा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि लिंबिका बुक में उनका नाम दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, राजेश सपरा, समाजसेवी केवल सिंह खरबंदा, सभा के प्रधान जोगिंद्र वोहरा, कोषाध्यक्ष अनिल लांबा, एसएस सपरा, ज्ञानचंद, सोमप्रकाश, रांजेद्र भाटिया व मोंटी राजा आदि मौजूद थे। 







यमुनानगर के श्रीहनुमान मंदिर में आयोजित स मान समारोह में तैराक अनिल शर्मा को सम्मानित करते विधायक घनश्याम दास।
- सुरेंद्र मेहता
read more "तीस घंटे पानी में तैर कर बनाया तैराक अनिल शर्मा ने रचा इतिहास"

शुक्रवार, 10 मई 2013

सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगा इनेलो : अभय चौटाला

सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगा इनेलो : अभय चौटाला

Posted On May - 10 - 2013
हमारे प्रतिनिधि
यमुनानगर में जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो के वरिष्ठï नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला व उपस्थित कार्यकर्ता। - हप्र
यमुनानगर, 9 मई। हरियाणा के सात नगर निगमों में 2 जून को होने वाले चुनाव को लेकर इनेलो की 11 सदस्यीय कमेटी दस मई से सभी नगर निगमों का दौरा कर पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी और सभी राजनीतिक दलों में से सबसे पहले इनेलो ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। गठबंधन को लेकर अगर कोई दल समर्थन मांगने आता है तो उसे स्वीकार किया जायेगा अन्यथा इनेलो किसी दल के पास गठजोड़ करने के लिए नहीं जायेगी।
यह कहना है इनेलो के वरिष्ठï नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला का, जो करण पैलेस पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौटाला युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष गुरविंद्र तेजली द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये थे।  श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो चुनावों के  लिए तैयार है और पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 11 सदस्यीय संसदीय कमेटी का गठन किया हुआ है। यह कमेटी दस मई से ही नगर निगमों के चुनाव को लेकर दौरा आरंभ कर देगी और संभावित प्रत्याशियों की सूची जल्द ही तैयार कर उसकी घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो जहां चुनावों के लिए तैयार है वहीं उन्हें आशंका भी है कि इन चुनावों को टाल दिया जायेगा क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं है उन्हें पता है कि जब भी किसी भी स्तर के चुनाव होंगे कांगेे्रस को मुंह की खानी पड़ेगी।
एक प्रश्र के उत्तर में श्री चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डïा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हरियाणा नं. 1 का अलाप लगाते फिरते हैं, अगर उन्हें इतना ही विश्वास है तो वह निगम चुनावों को पार्टी चिन्ह पर लड़ें, उन्हें पार्टी की हैसियत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो तो चाहती है निगम चुनावों के साथ ही विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी हो जाएं ताकि कांग्रेस को पूरे देश में पार्टी की हालत का पता चल जाए। भाजपा से गठजोड़ बारे पूछे गये सवाल के जवाब में श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो के पास अगर कोई गठजोड़ करने आयेगा तो उसका स्वागत किया जाएगा अन्यथा इनेलो किसी भी दल के पास गठजोड़ करने नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निगमों पर इनेलो का कब्जा होगा।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि आने वाला कल इनेलो का है इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव मैदान में कूदकर जनजन के पास पार्टी की नीतियों को पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास कार्यकर्ताओं की लाखों की  फौज है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री को कैबिनेट का दर्जा दिये जाने का जो प्रस्ताव पारित किया है उससे साफ है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डïा अपना कल सुरक्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर सबसे पहले इस प्रस्ताव को खारिज कर इस राशि को जनता के हितार्थ खर्च करने की योजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निगम चुनावों को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।
इनेलो युवा प्रांतीय प्रधान प्रदीप गिल व प्रदेश प्रभारी बलदेव सिंह अलावलपुर ने पार्टी नेताओं को विश्वास दिलाया कि राज्य भर के युवा पार्टी नेताओं के हर दिशानिर्देश को मानते हुए पार्टी को सत्ता में लाने का काम करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक महेंद्र सिंह मलिक, पार्टी जिलाध्यक्ष एवं विधायक डा. बीएल सैनी, यमुनानगर विधायक दिलबाग सिंह, बराड़ा विधायक राजबीर, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका व पंकज चुघ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
read more "सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगा इनेलो : अभय चौटाला"