शुक्रवार, 10 मई 2013

सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगा इनेलो : अभय चौटाला

सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करेगा इनेलो : अभय चौटाला

Posted On May - 10 - 2013
हमारे प्रतिनिधि
यमुनानगर में जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो के वरिष्ठï नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला व उपस्थित कार्यकर्ता। - हप्र
यमुनानगर, 9 मई। हरियाणा के सात नगर निगमों में 2 जून को होने वाले चुनाव को लेकर इनेलो की 11 सदस्यीय कमेटी दस मई से सभी नगर निगमों का दौरा कर पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करेगी और सभी राजनीतिक दलों में से सबसे पहले इनेलो ही अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। गठबंधन को लेकर अगर कोई दल समर्थन मांगने आता है तो उसे स्वीकार किया जायेगा अन्यथा इनेलो किसी दल के पास गठजोड़ करने के लिए नहीं जायेगी।
यह कहना है इनेलो के वरिष्ठï नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला का, जो करण पैलेस पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री चौटाला युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष गुरविंद्र तेजली द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये थे।  श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो चुनावों के  लिए तैयार है और पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 11 सदस्यीय संसदीय कमेटी का गठन किया हुआ है। यह कमेटी दस मई से ही नगर निगमों के चुनाव को लेकर दौरा आरंभ कर देगी और संभावित प्रत्याशियों की सूची जल्द ही तैयार कर उसकी घोषणा कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो जहां चुनावों के लिए तैयार है वहीं उन्हें आशंका भी है कि इन चुनावों को टाल दिया जायेगा क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी चुनाव करवाने के लिए तैयार नहीं है उन्हें पता है कि जब भी किसी भी स्तर के चुनाव होंगे कांगेे्रस को मुंह की खानी पड़ेगी।
एक प्रश्र के उत्तर में श्री चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डïा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हरियाणा नं. 1 का अलाप लगाते फिरते हैं, अगर उन्हें इतना ही विश्वास है तो वह निगम चुनावों को पार्टी चिन्ह पर लड़ें, उन्हें पार्टी की हैसियत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो तो चाहती है निगम चुनावों के साथ ही विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी हो जाएं ताकि कांग्रेस को पूरे देश में पार्टी की हालत का पता चल जाए। भाजपा से गठजोड़ बारे पूछे गये सवाल के जवाब में श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो के पास अगर कोई गठजोड़ करने आयेगा तो उसका स्वागत किया जाएगा अन्यथा इनेलो किसी भी दल के पास गठजोड़ करने नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगर निगमों पर इनेलो का कब्जा होगा।
इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि आने वाला कल इनेलो का है इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव मैदान में कूदकर जनजन के पास पार्टी की नीतियों को पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास कार्यकर्ताओं की लाखों की  फौज है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री को कैबिनेट का दर्जा दिये जाने का जो प्रस्ताव पारित किया है उससे साफ है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डïा अपना कल सुरक्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर सबसे पहले इस प्रस्ताव को खारिज कर इस राशि को जनता के हितार्थ खर्च करने की योजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी निगम चुनावों को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी।
इनेलो युवा प्रांतीय प्रधान प्रदीप गिल व प्रदेश प्रभारी बलदेव सिंह अलावलपुर ने पार्टी नेताओं को विश्वास दिलाया कि राज्य भर के युवा पार्टी नेताओं के हर दिशानिर्देश को मानते हुए पार्टी को सत्ता में लाने का काम करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के पूर्व महानिदेशक महेंद्र सिंह मलिक, पार्टी जिलाध्यक्ष एवं विधायक डा. बीएल सैनी, यमुनानगर विधायक दिलबाग सिंह, बराड़ा विधायक राजबीर, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका व पंकज चुघ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के लिये धन्यवाद।