मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

हवन यज्ञ से किया सत्र का शुभारं

जगाधरी। एसडी पब्लिक स्कूल में नए सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने पूर्णाहुति डाली। स्कूल प्रिंसिपल ऊषा शर्मा व मुख्याध्यापिका अनु धवन ने यज्ञ का श्री गणेश किया। पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित की। 
स्कूल प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का परिचायक है। इससे जहां वातावरण शुद्ध होता है,वहीं मनुष्य में सात्विक प्रवृतियां जागृत होती है। यज्ञ से हमें श्रेष्ठ कार्य करने की शक्ति तथा उत्साह प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्ता होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य की शुरूआत हवन यज्ञ से की जानी चाहिए, ताकि पूरा साल विद्यार्थियों में सुख समृद्धि बरकरार रहे। मौके पर प्रबंधन समिति सदस्य व सभी टीचर्स उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के लिये धन्यवाद।