गुरुवार, 17 नवंबर 2011

लोगों को जागरूक रहा है मीडिया

यमुनानगर। मीडिया लोगों को जहां जागरूक करने का काम रही है, वहीं समाज निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे रही है। उक्त शब्द डीएवी गल्र्स कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की लेक्चरर नेहा सहगल ने राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे। बुधवार को राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर विभाग द्वारा वाद-विवाद, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
लेक्चरर स्वाति गुप्ता ने कहा कि मीडिया समाज को वास्तविकता से रू-ब-रू करवाता है। यही वजह है कि आज घटनाओं की जानकारी के लिए सभी मीडिया पर निर्भर है।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान बीए मॉस कम्यूनिकेशन प्रथम वर्ष की छात्रा कृष्णा सिंह ने कहा कि मीडिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यही वजह है कि आज हर कोई भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एकजुट है। नेहा बक्शी ने कहा कि मीडिया ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम देश विदेश की घटनाओं के बारे में जान पाते हैं। इसलिए मीडिया पर्सन का दायित्व है कि वह चीजों को वास्तविकता के रुप में प्रस्तुत करें। अंंतिम वर्ष की छात्रा पूजा पांडे व पूजा सचदेवा ने कहा कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया पिछले कुछ सालों से इंटरटेनमेंट को ज्यादा बढ़ावा दे रहा है। खबरों को मिर्च मसाला लगाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। जो कि गलत है। मौके पर निकिता त्यागी, अंकिता, नीतू सिंह व नीतू ढुल, स्वाति, नीशू, शिया, अनू कांबोज, हिमानी उपस्थित रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस प्रकार रहा परिणाम-
पोस्टर मेकिंग में बीए मॉस कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष की प्रीति ने पहला, द्वितीय वर्ष की अश्वनी ने दूसरा तथा अंतिम वर्ष की पूजा सचदेवा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की कृष्णा सिंह ने पहला, नेहा बक्शी व वंदना सिरोही  ने दूसरा तथा आकृति व शिवांगी ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान अर्जित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंतिम वर्ष की पूजा सचदेवा व पूजा पांडे ने पहला, दीप्ति व कृर्ति ने दूसरा तथा द्वितीय वर्ष की नीशू शर्मा व हरजिंद्र ने तीसरा स्थान अर्जित किया।




1 टिप्पणी:

टिप्पणी के लिये धन्यवाद।