सोमवार, 2 मई 2011

यमुना नगर को सम्मान मिला दिल्ली में वाह जी वाह बधाईयां ....

यमुना नगर को सम्मान मिला दिल्ली में वाह जी वाह ....
बहुमुखी प्रतिभाओं से भरे इस यमुना नगर शहर को उस समय खुशियों का खजाना मिल गया जब यमुना नगर के मात्र ५ सक्रिय हिंदी चिठ्ठाकारों में से २ को दिल्ली के हिंदी भवन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्रीमान निशंक जी के कर कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ |
ये अति मेहनती हिंदी चिठ्ठाकार है,
श्री मान श्रीश शर्मा बेंजवाल "ई-पंडित"
श्री मान रविन्द्र पुंज जी  
मुख्यमंत्री जी ने इनको अपने हाथों से एक शील्ड(स्मृति चिह्न) और एक प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया है |
जैसा कि सब जानते हैं यमुना नगर से  ५ ब्लोगर सक्रिय तौर पर विभिन्न विषयों पर हिंदी में चिठ्ठाकारी करते है जो कि 
तकनीकी ब्लोगर श्रीश शर्मा बेंजवाल "इ-पंडित",रविन्द्र पुंज जी ग्राफिक डिजाईनर ,
मीडिया  डॉक्टर प्रवीन चोपडा जी हेल्थ पर,
विज्ञान अद्यापक दर्शन बवेजा यानी कि मै विज्ञान विषयों पर,
और उमेश प्रताप वत्स कविता का ब्लॉग चलाते हैं |
इन ५ ब्लोगरों में से ३ को सम्मानीय नुक्कड़ डॉट काम पर भी लिखने का सौभाग्य प्राप्त है यानी ये नुक्कड़ टीम के भी सदस्य है |
श्री  अविनाश जी और रविन्द्र प्रभात जी का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है और सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह हिंदी ब्लोगिंग को बढ़ावा देने में बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे |
यमुनानगर के दोनों ब्लोगर साथीयों को बहुत बहुत बधाई......




1 टिप्पणी:

टिप्पणी के लिये धन्यवाद।